तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ की मौत
Updated at : 17 Mar 2018 4:11 AM (IST)
विज्ञापन

रघुडीह के रहने वाले थे कार्तिक महतो गम्हरिया की किसी कंपनी में करते थे काम उनकी दो बेटियां एवं एक बेटा है घटना में बाइक सवार सनातन महतो एवं एक अन्य घायल पुलिस ने जब्त की बाइक, मामला दर्ज सीनी : सीनी पंचायत अंतर्गत रघुडीह गांव स्थित वार्ष्णेय उच्च विद्यालय के पास साइकिल से घर […]
विज्ञापन
रघुडीह के रहने वाले थे कार्तिक महतो
गम्हरिया की किसी कंपनी में करते थे काम
उनकी दो बेटियां एवं एक बेटा है
घटना में बाइक सवार सनातन महतो एवं एक अन्य घायल
पुलिस ने जब्त की बाइक, मामला दर्ज
सीनी : सीनी पंचायत अंतर्गत रघुडीह गांव स्थित वार्ष्णेय उच्च विद्यालय के पास साइकिल से घर लौट रहे एक अधेड़ को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी. घटना में साइकिल सवार रघुडीह निवासी कार्तिक महतो (62) समेत बाइक सवार सनातन महतो एवं पीछे बैठा एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय ग्रामीण की सूचना पर दलबल के साथ पहुंचे सीनी अोपी प्रभारी विपिन बिहारी सिंह ने घायल सभी को तुरंत सदर अस्पताल सरायकेला भेजा. लेकिन बीच रास्ते में ही कार्तिक महतो ने दम तोड़ दिया. जबकि बाइक सवार सनातन महतो एवं उसके एक सहयोगी का ईलाज चल रहा है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नंबर प्लेट की बाइक में लाइट भी नहीं थी.
पुलिस ने बाइक को कब्जे में कर बाइक सवार सनातन महतो एवम उनके सहयोगी के नाम प्राथमिक दर्ज कर लिया है. वहीं कार्तिक महतो के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. ओपी प्रभारी विपिन बिहारी सिंह ने बताया कि मृतक कार्तिक महतो शाम में गांव के समीप दुकान से खरीद कर साइकिल से घर लौट रहे थे, तभी उक्त घटना घटी. कार्तिक महतो गम्हरिया की एक कंपनी में काम करता था. उनकी दो बेटियां और एक बेटा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




