दिल्ली जा रही पांच युवतियां दलाल के चंगुल से मुक्त

चाईबासा : काम दिलाने के नाम पर बहला-फुसला कर दिल्ली ले जायी जा रही पांच युवतियों को गुरुवार को दलाल के चंगुल से लोगों ने बचा लिया. दिल्ली जाने के लिए चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ने वाली थीं. हालांकि धरपकड़ की भनक पाकर दलाल मौके से फरार हो गया. मंझारी प्रखंड के पिंडगी सिंदरी […]
चाईबासा : काम दिलाने के नाम पर बहला-फुसला कर दिल्ली ले जायी जा रही पांच युवतियों को गुरुवार को दलाल के चंगुल से लोगों ने बचा लिया. दिल्ली जाने के लिए चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ने वाली थीं. हालांकि धरपकड़ की भनक पाकर दलाल मौके से फरार हो गया. मंझारी प्रखंड के पिंडगी सिंदरी गांव की दो, रोलाडीह की एक और तांतनगर प्रखंड के चिटिमिटी डोबरोबासा की दो युवतियों को चक्रधरपुर के हाड़ीगुंडी गांव का निवासी दलाल नारगा जामुदा चाईबासा जिला स्कूल में सिलाई एवं कढ़ाई की प्रशिक्षण दिलाने के नाम पर ले आया था.
चाईबासा में प्रशिक्षण बंद होने की बात कहकर दिल्ली ले जाने के लिए चक्रधरपुर में नारगा ने युवतियों को दूसरे दलाल को सौंप दिया. परिजनों से मिली सूचना के बाद शंकर सवैंया, मोहन बिरूली, अनिल बिरूली ने स्टेशन से युवतियों को बरामद किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




