लगातार चोरी की बढ़ती घटनाओं से नोवामुंडी के लोग भयभीत

नोवामुंडी : नोवामुंडी क्षेत्र में चोरी की बढ़ती घटनाओं के कारण स्थानीय लोगों में भय का माहौल है. बीती 20 फरवरी को टाटा-स्टील के टॉप कैंप स्थित दो क्वार्टरों से मजदूर यूनियन अध्यक्ष शैलेश पांडेय व फिटर कम मैकेनिक विशाल साव के घरों का ताला तोड़कर नगदी तथा 9 लाख रुपये के जेवरात की चोरी […]
नोवामुंडी : नोवामुंडी क्षेत्र में चोरी की बढ़ती घटनाओं के कारण स्थानीय लोगों में भय का माहौल है. बीती 20 फरवरी को टाटा-स्टील के टॉप कैंप स्थित दो क्वार्टरों से मजदूर यूनियन अध्यक्ष शैलेश पांडेय व फिटर कम मैकेनिक विशाल साव के घरों का ताला तोड़कर नगदी तथा 9 लाख रुपये के जेवरात की चोरी के साथ शुरू चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है.
उसके बाद 27 फरवरी को चोरों ने लखनसाई ओड़िया टोला निवासी जगन्नाथ प्रधान के घर का दरवाजा तोड़कर 62 हजार रुपये मूल्य के जेवरात की चोरी कर ली. छह माह पूर्व ब्लॉक स्थित जन सेवक योगेंद्र सुंडी के क्वार्टर से 50 हजार रुपये मूल्य के कैमरा की चोरी हो गयी थी. डेढ़ माह पूर्व बहूद्देशीय भवन से दो पंखों तथा 15 कुर्सियों की चोरी व साप्ताहिक हाट से दो बाइक की चोरी की घटनाओं ने स्थानीय लोगों को हिलाकर रख दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




