चक्रधरपुर : कार की चपेट में आने से छह की मौत, सात गंभीर

चक्रधरपुर : शनिवार की रात करीब 8.30 बजे चाईबासा-चक्रधरपुर एनएच-75 ई स्थित उलीडीह गांव के पास एक मारुति सुजुकी की चपेट में आने से छह ग्रामीणों की मौत हो गयी, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों को अनुमंडल अस्पताल व रेलवे अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद टीएमएच रेफर कर […]
चक्रधरपुर : शनिवार की रात करीब 8.30 बजे चाईबासा-चक्रधरपुर एनएच-75 ई स्थित उलीडीह गांव के पास एक मारुति सुजुकी की चपेट में आने से छह ग्रामीणों की मौत हो गयी, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों को अनुमंडल अस्पताल व रेलवे अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद टीएमएच रेफर कर दिया गया.
जानकारी के मुताबिक चाईबासा से चक्रधरपुर की ओर काफी तेज गति से आ रही मारुति कार ने बोड़दा पुल के बाद सी टर्न लेने के दौरान सामने से आ रही एक हीरो होंडा बाइक को टक्कर मार दी. इससे बाइक सवार दूर जा गिरा और उसकी मौत हो गयी. वहीं टक्कर के बाद अनियंत्रित कार वहां पूजा कर रहे ग्रामीणों की भीड़ में जा घुसी. इससे घटना स्थल पर ही पांच लोगों की मौत हो गयी और कई लोग घायल हो गये. वहां से गुजर रहे लोगों ने सड़क पर पड़े घायलों की मदद की कोशिश की और पुलिस को सूचना दी. इस दौरान आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हो गये. घायलों को निजी वाहन व एंबुलेंस से रेलवे अस्पताल चक्रधरपुर व अनुमंडल अस्पताल भेजा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




