आग से खटाल जलकर राख बचाये गये मवेशी

चाईबासा : चाईबासा के टुंगरी रेलवे ओवर ब्रिज के पास स्थित शैलेश यादव के खटाल में मंगलवार की रात करीब साढ़े 12 बजे आग लग गयी. मवेशियों के चारे के लिये रखे पुआल जल गये. आग लगने पर खटाल में बंधे शोर मचाने लगे. इससे खटाल मालिक की नींद खुल गयी. तब खटाल में बंधे […]
चाईबासा : चाईबासा के टुंगरी रेलवे ओवर ब्रिज के पास स्थित शैलेश यादव के खटाल में मंगलवार की रात करीब साढ़े 12 बजे आग लग गयी. मवेशियों के चारे के लिये रखे पुआल जल गये. आग लगने पर खटाल में बंधे शोर मचाने लगे. इससे खटाल मालिक की नींद खुल गयी. तब खटाल में बंधे मवेशियों को किसी तरह निकाला गया. इसकी सूचना पाकर भाजपा युवा नेता अक्षय खत्री ने अग्निशमन विभाग को जानकारी दी. अग्निशमन विभाग ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था. आग से खटाल मालिक को 15,000 रुपये का नुकसान होने की बात कही जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




