ट्रक के धक्के से अधेड़ गंभीर
Updated at : 01 Mar 2018 3:58 AM (IST)
विज्ञापन

एसीसी फैक्टरी से सीमेंट लेकर निकल रहा था ट्रक गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया चाईबासा : झींकपानी एसीसी सीमेंट फैक्टरी के मुख्य गेट के सामने बुधवार की शाम पांच बजे सीमेंट लदे ट्रक के धक्के से मझगांव निवासी भीम दास (55) घायल हो गया. वह फिलहाल झींकपानी के जोड़ापोखर में रह […]
विज्ञापन
एसीसी फैक्टरी से सीमेंट लेकर निकल रहा था ट्रक
गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया
चाईबासा : झींकपानी एसीसी सीमेंट फैक्टरी के मुख्य गेट के सामने बुधवार की शाम पांच बजे सीमेंट लदे ट्रक के धक्के से मझगांव निवासी भीम दास (55) घायल हो गया.
वह फिलहाल झींकपानी के जोड़ापोखर में रह रहा है. ट्रक (ओआर 11के- 2999) एसीसी फैक्टरी से सीमेंट लेकर निकल रहा था. भीम दास के दाहिने पैर में बुरी तरह चोट आयी है. उसे एसीसी की एंबुलेंस से एसीसी अस्पताल लाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सदर अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया. दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची. चालक और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




