सुब्रतो कप एथलेटिक में सरायकेला के सूरज चयनित

चाईबासा : सरायकेला के गागीडीह गांव निवासी सूरज बोदरा का चयन सुब्रतो कप एथलेटिक प्रतियोगिता के लिए हुआ है. एसआर रूंगटा द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता के लिये सूरज मंगलवार को चेन्नई रवाना हो गया है. जहां उसे 9 मई से आरंभ होने वाली इस प्रतियोगिता में भाग लेना है. लंबी रेस के रनर सूरज के […]
चाईबासा : सरायकेला के गागीडीह गांव निवासी सूरज बोदरा का चयन सुब्रतो कप एथलेटिक प्रतियोगिता के लिए हुआ है. एसआर रूंगटा द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता के लिये सूरज मंगलवार को चेन्नई रवाना हो गया है. जहां उसे 9 मई से आरंभ होने वाली इस प्रतियोगिता में भाग लेना है. लंबी रेस के रनर सूरज के इस प्रतियोगिता में बेहतर रिजल्ट करने की आशा की जा रही है.
वर्तमान में सरायकेला इंटर कॉलेज में आर्ट्स की पढ़ाई करने वाला सूरज नेशनल एथलेटिक के लिये भी चयनित हुआ है. सूरज के चयन को लेकर उसके गांव में हर्ष का माहौल देखा जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




