झींकपानी : पिस्तौल दिखाकर हॉकर से डेढ़ हजार की लूट

चाईबासा : झींकपानी थाना क्षेत्र के बिंदुसाल-माटागुटू मार्ग पर सोमवार सुबह चार अज्ञात लोगों ने पिस्तौल दिखाकर हॉकर से 1500 रुपये एवं मोबाइल लूट लिया. हॉकर का नाम एमडी जलाल है. वह झींकपानी स्टेशन कॉलोनी में रहता है. जलाल झींकपानी के विभिन्न क्षेत्रों में अखबार एवं ब्रेड बेचकर सुबह लगभग साढ़े दस बजे साइकिल से […]
चाईबासा : झींकपानी थाना क्षेत्र के बिंदुसाल-माटागुटू मार्ग पर सोमवार सुबह चार अज्ञात लोगों ने पिस्तौल दिखाकर हॉकर से 1500 रुपये एवं मोबाइल लूट लिया. हॉकर का नाम एमडी जलाल है. वह झींकपानी स्टेशन कॉलोनी में रहता है. जलाल झींकपानी के विभिन्न क्षेत्रों में अखबार एवं ब्रेड बेचकर सुबह लगभग साढ़े दस बजे साइकिल से घर लौट रहा था.
बिंदुसाल-माटागुटू मार्ग पर एक सुनसान जगह पर चार लोगों ने ब्रेड खरीदने के बहाने जलाल को रुकवाया. जलाल के रुकते ही एक ने उसकी कनपटी पर पिस्तौल सटाकर डेढ़ हजार रुपये नकद और मोबाइल लूट लिये. झींकपानी थाना में लूट की शिकायत दर्ज करा दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




