थर्ड लाइन पर 110 किमी की रफ्तार से चली स्पेशल ट्रेन
Updated at : 10 Jan 2018 5:20 AM (IST)
विज्ञापन

वरीय संरक्षा आयुक्त ने मालुका-डांगुवापोसी थर्ड लाइन का किया निरीक्षण, ट्रायल चक्रधरपुर : रेल मंडल के मालुका से डांगुवापोसी थर्ड रेल लाइन पर मंगलवार को 110 किमी प्रति घंटें की रफ्तार से स्पेशल ट्रेन चलाकर स्पीड ट्रायल किया गया. इसे लेकर रेलवे के वरीय संरक्षा आयुक्त पीके आचार्या ने मालुका से डांगुवापोसी तक 10.5 किमी […]
विज्ञापन
वरीय संरक्षा आयुक्त ने मालुका-डांगुवापोसी थर्ड लाइन का किया निरीक्षण, ट्रायल
चक्रधरपुर : रेल मंडल के मालुका से डांगुवापोसी थर्ड रेल लाइन पर मंगलवार को 110 किमी प्रति घंटें की रफ्तार से स्पेशल ट्रेन चलाकर स्पीड ट्रायल किया गया. इसे लेकर रेलवे के वरीय संरक्षा आयुक्त पीके आचार्या ने मालुका से डांगुवापोसी तक 10.5 किमी की दूरी मोटरट्रॉली से तय किया. साथ ही मोटरट्रॉली से ट्रैक की स्थिति का जायजा लिया. जबकि डांगुवापोसी से मालुका के बीच 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से स्पीड ट्रायल लिया. सीआरएस स्पेशल ट्रेन डांगुवापोसी में 2.57 बजे खुली और 3.13 बजे मालुका पहुंची,
जो थर्ड रेल लाइन पर अधिकतम स्पीड है. सीआरएस टीम के अलावा चक्रधरपुर रेल मंडल के एडीआरएम अनूप कुमार हेंब्रम, सीनियर डीइएन को-ऑर्डिनेशन अमित कंचन समेत अन्य सभी अधिकारी मौजूद थे. मालूम रहे कि नयी तीसरी रेल लाइन पर सीआरएस की अनुमति पर यात्री ट्रेनें चलती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




