मरम्मत के इंतजार में बीत गये छह माह

Published at :01 May 2014 6:11 AM (IST)
विज्ञापन
मरम्मत के इंतजार में बीत गये छह माह

साधु चरण सिद्धू गुवा : लघु ग्राम योजना के तहत नुईया गांव में 15 लाख 50 हजार से बना पंप हाउस शोभा की वस्तु बनकर रह गया है. 2012 से संचालित इस पंप हाउस की एक मशीन छह माह से खराब है. जिस कारण नुईया गांव के लोगों को पांच किलोमीटर दूर जाकर कारो नदी […]

विज्ञापन

साधु चरण सिद्धू

गुवा : लघु ग्राम योजना के तहत नुईया गांव में 15 लाख 50 हजार से बना पंप हाउस शोभा की वस्तु बनकर रह गया है. 2012 से संचालित इस पंप हाउस की एक मशीन छह माह से खराब है. जिस कारण नुईया गांव के लोगों को पांच किलोमीटर दूर जाकर कारो नदी से पीने का पानी भरना पड़ रहा है. बताया जा रहा है कि पेयजल व स्वच्छता विभाग में मशीन का मरम्मत करने के लिए छह माह पूर्व भेजा गया है.

मशीन में सिर्फ तार जल जाने की समस्या तब सामने आयी थी. महज तार जलने का मरम्मत छह माह में भी पूरा न होने पर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है. कैरा देवगम, कांडे देवगम, चरण चाम्पिया, दूगी चाम्पिया, वीर सिंह देवगम, गोपाल चाम्पिया, सीपुई देवगम, टुसू देवगम, लक्ष्मी देवगम आदि ने शीघ्र मशीन की मरम्मत कर जलापूर्ति बहाल करने की प्रशासन से मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola