पिछले साल से दो डिग्री ज्यादा गिरा पारा, और बढ़ेगी ठिठुरन

चाईबासा : चाईबासा शहर समेत जिले में शीतलहर से लोग परेशान हैं. पिछले साल की तुलना में इस साल पारा दो डिग्री नीचे (5 डिग्री) पहुंच गया है. मौसम जानकारों के अनुसार चाईबासा का पारा तीन डिग्री तक पहुंच सकता है. गुरुवार को चाईबासा का तापमान जहां पांच डिग्री था. वहीं शुक्रवार को भी चाईबासा […]
चाईबासा : चाईबासा शहर समेत जिले में शीतलहर से लोग परेशान हैं. पिछले साल की तुलना में इस साल पारा दो डिग्री नीचे (5 डिग्री) पहुंच गया है. मौसम जानकारों के अनुसार चाईबासा का पारा तीन डिग्री तक पहुंच सकता है. गुरुवार को चाईबासा का तापमान जहां पांच डिग्री था. वहीं शुक्रवार को भी चाईबासा का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री बना रहा.
जबकि 9 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलने से लोग को कंपकपी महसूस हो रही थी. पिछले साल जनवरी में चाईबासा का न्यूनतम तापमान सात डिग्री तक पहुंचा था. अगले तीन दिनों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में और कमी आ सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




