खाली पदों पर शीघ्र मुंडा की होगी नियुक्ति

मझगांव : मझगांव स्थित कोल्हान डाक बंगला परिसर में शुक्रवार को मानकी-मुंडा संघ की मासिक बैठक हुई, जिसमें मानकी-मुंडा को मिले टेबलेट को संचालित करने, भूमि अधिग्रहण क्षेत्र में नियमित बैठक करने, सम्मान राशि के भुगतान के लिए बैंक खाता में सुधार करने आदि पर चर्चा की गयी. करलाजुड़ी के ग्रामीण मुंडा गोविंद पुरती की […]
मझगांव : मझगांव स्थित कोल्हान डाक बंगला परिसर में शुक्रवार को मानकी-मुंडा संघ की मासिक बैठक हुई, जिसमें मानकी-मुंडा को मिले टेबलेट को संचालित करने, भूमि अधिग्रहण क्षेत्र में नियमित बैठक करने, सम्मान राशि के भुगतान के लिए बैंक खाता में सुधार करने आदि पर चर्चा की गयी. करलाजुड़ी के ग्रामीण मुंडा गोविंद पुरती की जमानत करवाने, जिस गांव में मुंडा नहीं हैं,
वहां मुंडा का चयन कराने का निर्णय लिया गया. आगामी रविवार को जगन्नाथपुर, सोमवार को कुमारडुंगी के खंडखेरी हाट परिसर में आयोजित बैठक में शामिल होने की अपील की गयी. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष युगल किशोर पिंगुवा ने की. मौके पर बुद्धदेव पिंगुवा, राशिका सिंकू, मंगल सिंह तिरिया, रघुनाथ मुखी, महेंद्र पिंगुवा, रमेश पिंगुवा, सिंगराय तिरिया, मोरनसिंह चातर, जवाहर लाल, गोपाल पान, सुरेंद्र गुइयां, नारायण गोप, माटा पुरती आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




