कांड्रा स्टेशन, बाल उद्यान व आरपीएफ बैरक शीघ्र करें पूरा

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल प्रबंधक छत्रसाल सिंह व सभी विभाग प्रमुखों ने मंगलवार को चक्रधरपुर से कांड्रा व टाटानगर तक विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया. श्री सिंह ने विंडो ट्रेलिंग कर स्टेशन व ट्रैक के कार्यों पर नजर दौड़ाया. साथ ही बुरुडीह रेल फाटक, वाइलड मशीन व मानीकुई-कुनकी के बीच सुवर्णरेखा ब्रिज का […]
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल प्रबंधक छत्रसाल सिंह व सभी विभाग प्रमुखों ने मंगलवार को चक्रधरपुर से कांड्रा व टाटानगर तक विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया. श्री सिंह ने विंडो ट्रेलिंग कर स्टेशन व ट्रैक के कार्यों पर नजर दौड़ाया. साथ ही बुरुडीह रेल फाटक, वाइलड मशीन व मानीकुई-कुनकी के बीच सुवर्णरेखा ब्रिज का निरीक्षण किया.
इसके अलावा कांड्रा स्टेशन, स्टॉफ कॉलोनी, नवनिर्मित बाल उद्यान, आरपीएफ बैरक के कार्यों की प्रगति को देखा और शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया. इसी क्रम में टाटानगर स्टेशन में पर यात्री सुविधा और विकास कार्यों की समीक्षा की. इस दौरान चक्रधरपुर से टाटानगर तक के सभी स्टेशनों पर सभी विभागों के रेलकर्मी ड्यूटी पर मुस्तैद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




