वन रक्षा समिति के सदस्यों पर भालुओं ने बोला हमला

चाईबासा : तीन भालुओं के हमले में दो लोग घायल हो गये हैं जिसमें से एक की हालत गंभीर है. घटना खुंटपानी के मडकमहातु गांव के पास के जंगल में सुबह लगभग सात बजे घटी. घायलों के नाम गेड़े कान्डेयांग (50) और जेवन कान्डेयांग (47) हैं. भालुओं ने गेड़े के दाहिने पैर, दोनों हाथ व […]
चाईबासा : तीन भालुओं के हमले में दो लोग घायल हो गये हैं जिसमें से एक की हालत गंभीर है. घटना खुंटपानी के मडकमहातु गांव के पास के जंगल में सुबह लगभग सात बजे घटी. घायलों के नाम गेड़े कान्डेयांग (50) और जेवन कान्डेयांग (47) हैं. भालुओं ने गेड़े के दाहिने पैर, दोनों हाथ व शरीर के कुछ हिस्सों में नोच लिया. बचाव में जेवन का बांया हाथ टूट गया है. दोनों मडकमहातु गांव की वन रक्षा समिति के सदस्य हैं.
सोमवार सुबह दोनों गांव के पास के जंगल में दौरे के लिए गये थे. वहां दोनों एक मादा भालू और उसके दो बच्चों के सामने आ गये. भालुओं ने दोनों पर हमला बोल दिया. किसी तरह जेवन दौड़कर गांव पहुंचा व ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी. ग्रामीण लाठी-डंडे के साथ मौके पर पहुंचे जिन्हें देख भालू भागे. गंभीर हालत में गेड़े को अस्पताल लाया गया. खून काफी बह जाने के कारण गेड़े की स्थिति नाजुक हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




