पीडब्ल्यूआइ के आठ ट्रैक मेंटेनर को चार्जशीट

Updated at : 08 Dec 2017 5:46 AM (IST)
विज्ञापन
पीडब्ल्यूआइ के आठ ट्रैक मेंटेनर को चार्जशीट

सीकेपी : नाइट ड्यूटी से गायब रहने के आरोप पर हुई कार्रवाई चक्रधरपुर : कार्य लापरवाही का आरोप लगाते हुए चक्रधरपुर पीडब्ल्यूआई के अधीन कार्यरत आठ ट्रैकमेनटरों को चार्जशीट दिया गया है. इनमें ट्रैक मेंटेनर लक्ष्मण कुमार, सुदर्शन मांझी, झुजार मूर्मू, राजेश लाल रजक, बरामती शामिल समेत दो अन्य शामिल हैं. जानकारी अनुसार रेलवे में […]

विज्ञापन

सीकेपी : नाइट ड्यूटी से गायब रहने के आरोप पर हुई कार्रवाई

चक्रधरपुर : कार्य लापरवाही का आरोप लगाते हुए चक्रधरपुर पीडब्ल्यूआई के अधीन कार्यरत आठ ट्रैकमेनटरों को चार्जशीट दिया गया है. इनमें ट्रैक मेंटेनर लक्ष्मण कुमार, सुदर्शन मांझी, झुजार मूर्मू, राजेश लाल रजक, बरामती शामिल समेत दो अन्य शामिल हैं. जानकारी अनुसार रेलवे में फुट प्लेटिंग कर रहे अधिकारियों ने इन ट्रैक मेंटेनरों को नाइट पेट्रोलिंग पर नहीं पाया था. पेट्रोलिंग कार्य में नदारद रहने पर उन्हें चारशीट दिया गया है.
इधर, आधिकारियों की इस कार्रवाई से ट्रेकमेंनेटरों में आक्रोश है. ऑल इंडिया रेलवे ट्रेकमेनेंटेनर यूनियन के सहायक महामंत्री चांद मोहम्मद ने चार्जशीट की कार्रवाई को गलत बताया है. कहा कि रेलवे प्रशासन को मामले की पूरी जांच के बाद ही उक्त कार्रवाई करनी चाहिए थी. उन्होंने कहा कि ट्रैक मेंटेनर विपरीत परिस्थितियों में भी इमानदारीपूर्वक अपना कार्य करते हैं. रेल अधिकारी ने किस गाड़ी से फुटप्लेटिंग किया, उन्हें एक भी पेट्रोलिंगमेन नजर नहीं आया. जबकि सभी पेट्रोलिंगमेन नाइट पेट्रोलिंग पर थे. सभी गाड़ी को सिग्नल दिखा गया. इस दौरान किसी भी गाड़ी के ड्राइवर, एएसएम, कंट्रोल रुम व गेटमैन ने कोई शिकायत नहीं की है. अगर नाइट पेट्रोलमैन नहीं थे, तो सुबह में उनको ड्यूटी ऑफ कैसे मिला. उन्होंने कहा कि ट्रेकमैनटरों को रेल अधिकारी जानबुझ कर परेशान कर रहे हैं. अगर ट्रैकमेंटेनर असुरक्षित होंगे, तो ट्रैक सुरक्षित कैसे रहेगा.
नाइट पेट्रोलिंग मैन को मिलेगा टॉर्च बैट्री भत्ता
रेलवे के ट्रैकमेंटेनरों को टॉर्च बैटरी भत्ता के तौर पर प्रतिमाह डेढ़ सौ रुपये मिलेगा. रेलवे बोर्ड के सिविल इंजीनियर (जी) निदेशक अनिल कुमार ने यह घोषणा की है. इस भत्ता लागू होने से ट्रैकमेटेनरों को टॉर्च बैटरी की व्यवस्था खुद करना होगा. रेलवे से रिचार्जेबल टॉर्च नहीं दिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola