कस्तूरबा विद्यालय की नौवीं की छात्रा की मौत

Updated at : 06 Dec 2017 7:38 AM (IST)
विज्ञापन
कस्तूरबा विद्यालय की नौवीं की छात्रा की मौत

वैश्वीकरण में बढ़ती प्रतियोगिता के प्रति किया आगाह, पाठ्यक्रम में बदलाव पर जोर शोध कार्य में कट-पेस्ट की जगह इनोवेटिव आइडिया विकसित करने को कहा जनजातीय औषधीय पौधों का पेटेंट हासिल करें विज्ञान के शोधार्थी सरकार को जानकारी उपलब्ध करायें सामाजिक विज्ञान के छात्र कस्तूरबा विद्यालय की नौवीं की छात्रा की मौत मनोहरपुर : मनोहरपुर […]

विज्ञापन

वैश्वीकरण में बढ़ती प्रतियोगिता के प्रति किया आगाह, पाठ्यक्रम में बदलाव पर जोर

शोध कार्य में कट-पेस्ट की जगह इनोवेटिव आइडिया विकसित करने को कहा
जनजातीय औषधीय पौधों का पेटेंट हासिल करें विज्ञान के शोधार्थी
सरकार को जानकारी उपलब्ध करायें सामाजिक विज्ञान के छात्र
कस्तूरबा विद्यालय की नौवीं की छात्रा की मौत
मनोहरपुर : मनोहरपुर प्रखंड के मेदासाई गांव स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में पढ़ने वाली नौवीं की एक छात्रा की मंगलवार को मौत हो गयी. मामले में वार्डन और स्कूल प्रबंधन की लापरवाही की बात सामने आयी है. जानकारी के अनुसार आनंदपुर थानांतर्गत गुल्लू निवासी जकरियस टूटी की पुत्री सुशांति टूटी (13) को सुबह करीब साढ़े नौ बजे गंभीर हालत में मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था जहां इलाज शुरू होने के पूर्व ही उसने दम तोड़ दिया. डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी. छात्रा को लेकर आयी वार्डन रेखा रानी महतो तथा शिक्षिका फूलमती ने बताया कि सीएचसी के चिकित्सक डाॅ कमलेश प्रसाद ने सुशांति
की मौत की पुष्टि की.
वार्डन तथा शिक्षिका के मुताबिक सुशांति ने सोमवार सुबह ही सिरदर्द की शिकायत की थी
जिसके बाद उसे करीब साढ़े 10 बजे सिरदर्द की दवा सेरिडॉन दी गयी थी. रात तक उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी. रात नौ बजे विद्यालय की शिक्षिका फूलमती ने वार्डन को फोन कर इसकी जानकारी दी. स्थिति सामान्य होने की उम्मीद में उसे रात के समय अस्पताल नहीं ले जाया गया. मंगलवार सुबह स्थिति बिगड़ते देख स्कूल के एंबुलेंस से उसे करीब नौ बजे सीएचसी लाया गया. वार्डन के मुताबिक चिकित्सक ने नब्ज टटोलकर पल्स धीरे चलने की बात कही लेकिन इलाज शुरू होने के पहले ही उसकी मौत हो गयी.
घटना की सूचना पर मनोहरपुर बीडीओ जितेंद्र पांडे, अंचलाधिकारी कुशलमय केनेथ मुंडू, थाना प्रभारी सह प्रशिक्षु डीएसपी अशोक रविदास, एसआइ प्रदीप कुमार महतो ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली. बाद में अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप प्रसाद भी अस्पताल पहुंचे और घटना की पूरी जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. मृतका के पिता जकरियस टूटी भी मौके पर पहुंचे. मनोहरपुर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर भेज दिया.
सोमवार को सुशांति के सिर में दर्द होने की जानकारी मिलने के बाद उसे सिर दर्द की दवा दी गयी थी. मैं शाम को स्कूल से निकल गयी थी. रात नौ बजे शिक्षिका फूलमती ने जानकारी दी थी लेकिन रात में छात्रा को अस्पताल नहीं लाया जा सका.
रेखारानी महतो, वार्डेन
मनोहरपुर : तबीयत बिगड़ने के 24 घंटे बाद लाया गया अस्पताल
सिरदर्द व पेट फूलने की थी शिकायत, वार्डन ने दी थी दवा
रात में तबीयत बिगड़ी तो कोई कदम नहीं उठाया, सुबह देर से ले गये सीएचसी
डॉक्टर के इलाज शुरू होने के पूर्व हो गयी मौत
छात्रा की हुई मौत के मामले में लापरवाही बरतने की बात सामने आयी है.मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा. मामले की जांच कराई जा रही है. जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई होगी.
प्रदीप प्रसाद, एसडीआे, चक्रधरपुर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola