चिरिया के युवक का शव झारसुगुड़ा में बरामद
Updated at : 30 Nov 2017 5:27 AM (IST)
विज्ञापन

एक दिन पहले बहन संग महाराष्ट्र से मनोहरपुर पहुंचा था मनोहरपुर नाश्ता करने की बात कह घर से निकला था रवि पुलिस मामले की जांच कर रही, कैसे हुई युवक की मौत मनोहरपुर/चिरिया : चिरिया निवासी सहिया सुरैया हो के पुत्र रवि हो (25) का शव झारसुगुड़ा पुलिस ने बरामद किया है. रवि मंगलवार को […]
विज्ञापन
एक दिन पहले बहन संग महाराष्ट्र से मनोहरपुर पहुंचा था
मनोहरपुर
नाश्ता करने की बात कह घर से निकला था रवि
पुलिस मामले की जांच कर रही, कैसे हुई युवक की मौत
मनोहरपुर/चिरिया : चिरिया निवासी सहिया सुरैया हो के पुत्र रवि हो (25) का शव झारसुगुड़ा पुलिस ने बरामद किया है. रवि मंगलवार को अपनी छोटी बहन चांदनी हो (17) के साथ महाराष्ट्र से मनोहरपुर पहुंचा था. रवि की मां सुरैया उसे रिसीव करने मनोहरपुर पहुंची थी.
रिसीव करने के बाद मनोहरपुर के रिश्तेदार के यहां कुछ समय के लिए रुकी.
इसके बाद मां सुरैया किसी काम से अपने ऑफिस पहुंच गयी. इसी क्रम में रवि नाश्ता करने की बात कह कर दोपहर साढ़े तीन बजे घर से निकला. जिसके बाद घर के सभी लोग उसे खोज ही रहे थे कि दूसरे दिन बुधवार को तीन बजे परिजनों के मोबाइल पर झारसुगुड़ा पुलिस ने रवि की मौत की सूचना देते हुए बताया कि वह किसी ट्रेन से गिरा है या कूदा है.
गौरतलब है कि रवि अपनी बड़ी मां के साथ पिछले दस सालों से महाराष्ट्र में रहता था. परिजनों के मुताबिक उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. परिजन शव लेने के लिए गुरुवार को झारसुगड़ा जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




