सड़क दुर्घटना में दो घायल

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर-चाईबासा मुख्यमार्ग स्थित कियापता रोड पर सड़क दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे कियापता गांव निवासी मुकेश दास के 12 वर्षीय पुत्र प्रेम दास को एक बाइक ने ठोकर मार दी. जिससे प्रेम दास व बाइक चालक सिदुउ जोंको […]
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर-चाईबासा मुख्यमार्ग स्थित कियापता रोड पर सड़क दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे कियापता गांव निवासी मुकेश दास के 12 वर्षीय पुत्र प्रेम दास को एक बाइक ने ठोकर मार दी. जिससे प्रेम दास व बाइक चालक सिदुउ जोंको दोनों घायल हो गये. बताया गया कि फूलो जामुदा व सिदुउ जोंको बाइक से चक्रधरपुर से पोटका आ रहे थे. इसी दौरान कियापता रोड पर बाइक अनियंत्रित हो गयी एवं दुर्घटना घटी. चाईबासा की ओर से आ रहे सिंगराय जोंको नामक व्यक्ति ने घायलों को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. जहां प्राथमिक उपचार कर घायलों को छोड़ दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




