ट्रेन के शौचालय में फंदे से लटका मिला युवक

Updated at : 16 Nov 2017 7:32 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रेन के शौचालय में फंदे से लटका मिला युवक

मनोहरपुर : चक्रधरपुर-राउरकेला सारंडा डीएमयू पैसेंजर (78101) की बोगी संख्या 18427 के शौचालय में बुधवार सुबह फंदे से लटका एक युवक का शव बरामद किया गया. युवक की जेब से मिले आधार कार्ड व मतदाता पहचान पत्र से शव की शिनाख्त हुई. युवक नुआपाड़ा (ओड़िशा) जिले के जोंक थानांतर्गत बिरोमल निवासी हिसाबी मांझी का पुत्र […]

विज्ञापन

मनोहरपुर : चक्रधरपुर-राउरकेला सारंडा डीएमयू पैसेंजर (78101) की बोगी संख्या 18427 के शौचालय में बुधवार सुबह फंदे से लटका एक युवक का शव बरामद किया गया.

युवक की जेब से मिले आधार कार्ड व मतदाता पहचान पत्र से शव की शिनाख्त हुई. युवक नुआपाड़ा (ओड़िशा) जिले के जोंक थानांतर्गत बिरोमल निवासी हिसाबी मांझी का पुत्र लोचन मांझी था. पुलिस ने शौचालय के बेसिन से टूटा हुआ मोबाइल, चार्जर व मृतक के पॉकेट से पर्स बरामद की. शौचालय का दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण पुलिस प्रथम दृष्टया में इसे आत्महत्या मान रही है.

जीआरपी के अनुसार शव पूरी तरह अकड़ गया था. आशंका है कि युवक की मौत 12-15 घंटे पहले हुई है. जबकि ट्रेन सुबह करीब छह बजे चक्रधरपुर से खुली थी. ट्रेन रातभर चक्रधरपुर में खड़ी रहती है. एेसे में आशंका है कि युवक की मौत चक्रधरपुर में हुई है. जीआरपी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola