बिजली खंभे पर चढ़ तार छू रहे युवक की करंट से मौत
Updated at : 16 Nov 2017 5:22 AM (IST)
विज्ञापन

पत्नी ने कहा- 3-4 दिनों से पति की दिमागी हालत ठीक नहीं थी रातभर सो नहीं पाते थे, अचानक कहते लोग मुझे मारने आ रहे हैं चाईबासा : पांड्राशाली ओपी अंतर्गत पुरनिया गांव का सिकंदर बोदरा (28) बुधवार की सुबह आठ बजे पासेया गांव के पास बिजली खंभा पर चढ़ गया. यहां करंट लगने से […]
विज्ञापन
पत्नी ने कहा- 3-4 दिनों से पति की दिमागी हालत ठीक नहीं थी
रातभर सो नहीं पाते थे, अचानक कहते लोग मुझे मारने आ रहे हैं
चाईबासा : पांड्राशाली ओपी अंतर्गत पुरनिया गांव का सिकंदर बोदरा (28) बुधवार की सुबह आठ बजे पासेया गांव के पास बिजली खंभा पर चढ़ गया. यहां करंट लगने से उसकी मौत हो गयी. ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. पत्नी पदनी कुई ने बताया कि पति सिकंदर बोदरा की दिमागी हालत 3-4 दिनों से ठीक नहीं थी. रात में ठीक से सो नहीं पाते थे. अचानक उठकर कहते थे कि मुझे लोग लाठी-डंडा से मारने आ रहे हैं.
मुझे बचाओ. बुधवार की सुबह उठा कहीं चले गये. लगभग साढ़े आठ बजे ग्रामीणों ने जानकारी दी कि आपका पति बिजली करंट से मर गया. वह गांव के लोगों के साथ घटना स्थल पर पहुंची. वह आठ माह की गर्भवती है. यह उसका पहला बच्चा है. लोगों ने बताया कि सिकंदर बिजली खंभा पर चढ़कर तार छूने लगा. झटका लगा और गिर गया. उसका हाथ में जला का निशान है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




