टीन के गेट में दौड़ा बिजली का करंट, बच्चे की हुई मौत
Updated at : 16 Nov 2017 5:21 AM (IST)
विज्ञापन

ऊपर से गुजरा तार कटने से हुई दुर्घटना बुधवार की सुबह 10 बजे हुई घटना जैंतगढ़ : जैंतगढ़ से सटे रिमली पुलिस चौकी अंतर्गत कलिका प्रसाद गांव में दरवाजा में करंट दौड़ने से किशोर राजेंद्र साव (7) की मौत हो गयी. घटना बुधवार सुबह दस बजे की है. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को […]
विज्ञापन
ऊपर से गुजरा तार कटने से हुई दुर्घटना
बुधवार की सुबह 10 बजे हुई घटना
जैंतगढ़ : जैंतगढ़ से सटे रिमली पुलिस चौकी अंतर्गत कलिका प्रसाद गांव में दरवाजा में करंट दौड़ने से किशोर राजेंद्र साव (7) की मौत हो गयी. घटना बुधवार सुबह दस बजे की है. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. जानकारी के अनुसार राजेंद्र के घर का दरवाजा टीन का बना था. दरवाजा के ऊपर से घर की बिजली का तार गुजरा था. तार कट जाने के कारण टीन के दरवाजे में करंट दौड़ने लगी. सुबह दस बजे घर में घुसने के दौरान राजेंद्र दरवाजा छूते ही करंट की चपेट में आ गया. घरवाले उसे चंपुआ अस्पताल ले गये. यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




