लापरवाही : बेहतर इलाज की आस में पोगरो बिरहोर ने तोड़ दिया दम

Updated at : 16 Nov 2017 5:19 AM (IST)
विज्ञापन
लापरवाही : बेहतर इलाज की आस में पोगरो बिरहोर ने तोड़ दिया दम

किरीबुरू : विलुप्त हो रहे बिरहोरों में से एक और बिरहोर की मौत गंभीर बीमारी की अवस्था में प्रशासनिक की उदासीनता व लापरवाही के कारण हो गयी. सेल की किरीबुरू अस्पताल में बीते 09 नवंबर को भर्ती पोगरो बिरहोर (55) की इलाज के दौरान बुधवार की सुबह पांच बजे मौत हो गयी. नोवामुंडी बीडीओ समरेश […]

विज्ञापन

किरीबुरू : विलुप्त हो रहे बिरहोरों में से एक और बिरहोर की मौत गंभीर बीमारी की अवस्था में प्रशासनिक की उदासीनता व लापरवाही के कारण हो गयी. सेल की किरीबुरू अस्पताल में बीते 09 नवंबर को भर्ती पोगरो बिरहोर (55) की इलाज के दौरान बुधवार की सुबह पांच बजे मौत हो गयी.

नोवामुंडी बीडीओ समरेश प्रसाद भंडारी ने मलेरिया, एसटीएन तथा अन्य गंभीर बीमारी से ग्रसित पोगरो को खुद किरीबुरू अस्पताल में भर्ती कराया था. इस दौरान पोगरो को बेहतर इलाज के लिए कहीं और भर्ती कराने का आश्वासन भी दिया गया था. मगर, सेल की किरीबुरू अस्पताल में सात दिनों तक भर्ती होने के बाद प्रशासनिक आश्वासन का पालन नहीं हुआ. नतीजतन बेहतर इलाज की आस में पोगरो बिरहोर ने दम तोड़ दिया. मृतक बिरहोर के शव को अंतिम संस्कार के लिए अस्पताल से टाटिबा भेज दिया. बराईबुरू-टाटिबा ग्राम समिति ने एंबुलेंस की व्यवस्था कर शव को टाटिबा भेजा.
खुले आसमान में रह रहा था पोगरो, भीख मांगकर खाने की आ गयी थी नौबत : पोगरो बिरहोर, बिरहोरों की बस्ती टाटिबा का मूल निवासी था. बिरहोरों की घुमक्कड़ प्रवृत्ति के कारण वह किरीबुरू स्थित टीआर गेट के समीप पहाड़ पर रहता था. इसी दौरान उसकी तबीयत खराब हो गयी और मामला संज्ञान में आने पर बीडीओ ने पोगरो को अस्पताल पहुंचाया था. बताया जा रहा है कि आर्थिक तंगी के कारण पोगरो बिरहोर के भीख मांगकर काम चलाने की नौबत आ गयी थी.
मलेरिया से ग्रसित पोगरो को 09 नवंबर को अस्पताल में कराया गया था भर्ती
बीडीओ ने खुद पोगरो को भर्ती कराकर कहीं और भर्ती कराने का दिया था आश्वासन
सात दिन से सेल की किरीबुरू अस्पताल में गंभीर अवस्था में पड़ा रहा पोगरो
टाटिबा में लगातार सरकार की योजनाएं बिरहोरों को दी जा रही है. हाल में एमओ ने खुद जाकर अनाज का वितरण कराया था. स्वास्थ्य सुविधाएं भी मुहैया करायी जा रही हैं.
समरेश प्रसाद, भंडारी, बीडीओ, नोवामुंडी
नोवामुंडी के टाटिबा में रहते हैं बिरहोर
टाटिबा में कुल 86 बिरहोरों का परिवार है
परिवार में कुल 386 सदस्य हैं
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola