बंडामुंडा. रेलकर्मी के घर से 90 हजार के जेवर लूटे
Updated at : 14 Nov 2017 6:26 AM (IST)
विज्ञापन

चार लोगों ने चाकू की नोक पर घटना को दिया अंजाम 6 मोबाइल व 12 हजार रुपये नकदी भी ले गये बंडामुंडा थाने में मामला दर्ज मनोहरपुर : चक्रधरपुर रेलमंडल अंतर्गत बंडामुंडा के डीजल कॉलोनी स्थित एल/75/2 निवासी रेलकर्मी बबीता सिंह (40) के घर रविवार की देर रात दो बजे चार लोगों ने घर की […]
विज्ञापन
चार लोगों ने चाकू की नोक पर घटना को दिया अंजाम
6 मोबाइल व 12 हजार रुपये नकदी भी ले गये
बंडामुंडा थाने में मामला दर्ज
मनोहरपुर : चक्रधरपुर रेलमंडल अंतर्गत बंडामुंडा के डीजल कॉलोनी स्थित एल/75/2 निवासी रेलकर्मी बबीता सिंह (40) के घर रविवार की देर रात दो बजे चार लोगों ने घर की खिड़की तोड़ कर घर में घुस गये. घर में घुसते ही लूटपाट शुरू कर दी. घटना के पश्चात पीड़िता ने बंडामुंडा थाने में मामला दर्ज कराया है. सूचना के अनुसार, रविवार की रात बबीता सिंह अपनी दोनों बेटियों के साथ सोई हुई थी. इसी दौरान चार लोगों ने घर के पीछे की खिड़की को तोड़ घर में घुस गये.
इसके बाद चारों में से एक युवक ने बबीता के गले पर चाकू रख दिया. चिल्लाने पर जान से मारने की धमकी भी दी. इसके बाद लुटेरे बबीता के घर से 6 मोबाइल, 30 ग्राम सोने के गहने व 12 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गये. घटना की सूचना पाकर बंडामुंडा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की तफ्तीश में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




