शारदा सिन्हा के इन 5 गानों के बिना अधूरी है चैती छठ की रौनक, आप भी देखें

शारदा सिन्हा (फाइल फोटो)
Sharda Sinha Chhath Puja Song: छठ पूजा आते ही शारदा सिन्हा के भक्ति गीत हर घाट और घर में गूंजने लगते हैं. “केलवा के पात पर” से लेकर “उगा हो सूरज देव” तक, ये गाने आज भी छठ पूजा का पूरी तरीके से लोगों को जोड़ता है. इन गानों के बिना मानों छठपर्व अधूरा सा है. जानिए इन गानों के बारे में…
Sharda Sinha Chhath Puja Song: जैसे ही छठ पूजा का समय नजदीक आता है, दिल में अपने आप एक अलग ही सुकून और अपनापन महसूस होने लगता है. घाट, पूजा, अरघ्य और भक्ति के बीच अगर किसी आवाज की सबसे ज्यादा गूंज होती है, तो वो है शारदा सिन्हा की. उनके गानों के बिना छठ का माहौल अधूरा सा लगता है.
छठ में आज भी गूंजते हैं ये सुपरहिट गाने
छठ पूजा के मौके पर शारदा सिन्हा के ये गाने आज भी हर घाट और हर घर में बजते हैं.
1. “केलवा के पात पर”
ये गाना छठ पूजा की पहचान बन चुका है. इसमें पूजा की तैयारी और खरना के दौरान की भावनाएं बड़ी खूबसूरती से दिखाई गई हैं. इसे सुनते ही भक्ति का माहौल बन जाता है और आंखें खुद-ब-खुद नम हो जाती हैं.
2. “हो दीनानाथ”
इस गाने में सूर्य देव से प्रार्थना की जाती है. “सोना सट कुनिया, हो दीनानाथ” जैसी लाइनें सीधे दिल में उतर जाती हैं. खासकर जो लोग घर से दूर होते हैं, उनके लिए ये गाना इमोशनल बना देता है.
3. “हे छठी मईया”
ये गाना पूरी तरह से छठी मैया की भक्ति में डूबा हुआ है. इसे सुनते हुए ऐसा लगता है जैसे आप खुद घाट पर बैठकर पूजा कर रहे हों. हर व्रती के लिए ये गाना बेहद खास होता है.
4. “कार्तिक मास इजोरिया”
इस गाने में पूरे छठ पर्व की झलक मिलती है. तैयारी से लेकर अर्घ्य तक. मधुर संगीत और भावनाओं से भरे बोल इसे और खास बना देते हैं. इसे सुनते ही माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो जाता है.
5. “उठउ सूरूज भईले बिहान”
सुबह के अर्घ्य के समय बजने वाला ये गाना सबसे अहम माना जाता है. सूरज देव को पुकारने का जो भाव इसमें है, वो सीधे दिल को छू जाता है. घाट पर ये गाना सुनते ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं.
यह भी पढ़ें: खेसारी लाल का गाना मटर के छेमी रिलीज, ट्रेंडिंग स्टार संग लिपटीं आकांक्षा पुरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aniket Kumar
अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




