महिला मजदूर की डंपर से कुचल कर हुई मौत
Updated at : 10 Nov 2017 6:27 AM (IST)
विज्ञापन

मृत महिला सारंडा के डोमलोई निवासी 35 वर्षीय सुकुरमुनी गोप पति कन्हाई गोप के बयान पर बंडामुंडा जीआरपी में मामला दर्ज मनोहरपुर : मनोहरपुर-बंडामुंडा थर्ड लाइन निर्माण कार्य लगी महिला मजदूर की मौत डंपर की चपेट में आने से हो गयी. मृत महिला सारंडा के डोमलोई गांव निवासी 35 वर्षीय सुकुरमुनी गोप है. घटना बुधवार […]
विज्ञापन
मृत महिला सारंडा के डोमलोई निवासी 35 वर्षीय सुकुरमुनी गोप
पति कन्हाई गोप के बयान पर बंडामुंडा जीआरपी में मामला दर्ज
मनोहरपुर : मनोहरपुर-बंडामुंडा थर्ड लाइन निर्माण कार्य लगी महिला मजदूर की मौत डंपर की चपेट में आने से हो गयी. मृत महिला सारंडा के डोमलोई गांव निवासी 35 वर्षीय सुकुरमुनी गोप है. घटना बुधवार देर शाम जराइकेला की है. जानकारी अनुसार जराईकेला रेलवे स्टेशन के समीप थर्ड लाइन निर्माण कार्य चल रहा है. इस दौरान यहां मजदूरी कर रही सुकुरमुनी गोप को डंपर (ओआर-09-8345) ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. बंडामुंडा राजकीय रेल थाना द्वारा पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया. इस बावत एक मामला भी दर्ज किया गया है. मृतका के पति कन्हाई गोप के फर्द बयान पर बंडामुंडा जीआरपी में मामला दर्ज करते हुए डंपर को जब्त कर लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




