अपनी मांगों पर अड़े रहे दोनों पक्ष, 4 घंटे की बैठक बेनतीजा

Updated at : 07 Nov 2017 2:46 AM (IST)
विज्ञापन
अपनी मांगों पर अड़े रहे दोनों पक्ष, 4 घंटे की बैठक बेनतीजा

कुमारडुंगी के लुंती गांव में छेड़खानी के बाद मारपीट का मामला बाद में अंधारी गांव में दोनों पक्षों व पुलिस की मौजूदगी में हुई बैठक दोनों पक्षों से पांच-पांच लोगों ने की बैठक, निर्णय के पूर्व हंगामा रविवार को बैठक कर रहे अंधारी के ग्रामीणों पर मझगांव के युवकों ने किया था हमला चाईबासा : […]

विज्ञापन

कुमारडुंगी के लुंती गांव में छेड़खानी के बाद मारपीट का मामला

बाद में अंधारी गांव में दोनों पक्षों व पुलिस की मौजूदगी में हुई बैठक
दोनों पक्षों से पांच-पांच लोगों ने की बैठक, निर्णय के पूर्व हंगामा
रविवार को बैठक कर रहे अंधारी के ग्रामीणों पर मझगांव के युवकों ने किया था हमला
चाईबासा : कुमारडुंगी प्रखंड के अंधारी स्थित लुंती गांव में बीते शनिवार को मेले में बुगी-वूगी डांस कार्यक्रम के दौरान युवती से छेड़खानी के बाद दो पक्षों में तनाव व विवाद सुलझाने के लिए सोमवार को चार घंटे तक बैठक हुई. इसमें दोनों पक्षों में सहमति नहीं बन सकी. अंधारी के ग्रामीणों व मझगांव के ग्रामीणों के साथ कुमारडुंगी थाने में पुलिस प्रशासन ने संयुक्त बैठक बुलायी थी. इसमें मझगांव के लोग उपस्थित हुये, लेकिन अंधारी के ग्रामीणों ने थाने में बैठक का बहिष्कार किया. वे अंधारी हाई स्कूल में जमा हुये
और आपस में बैठक करने लगे. इसकी सूचना पाकर जिला प्रशासन व पुलिस मझगांव के ग्रामीणों को लेकर स्कूल मैदान पहुंची. पुलिस ने स्कूल मैदान में दोनों पक्षों को बैठाकर आपसी सामंजस्य बनाने को कहा. दोपहर एक बजे तक बैठक का कोई नतीजा निकल पाया. दोनों पक्ष अपनी मांगों पर अड़े रहे. इसे दखते हुये दोनों पक्षों के पांच-पांच लोगों को मामले का समाधान के लिये अलग से बिठाया गया. 10 लोगों के निर्णय सुनाने से पहले दोनों पक्षों के लोग अपने पुराने राग अलापने लगे. इसके कारण बैठक बेनतीजा रही.
थाने में बुलायी गयी बैठक का अंधारी के ग्रामीणों ने किया बहिष्कार
दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी में पुलिस
दूसरी ओर पुलिस ने अब मामले की जड़ से जांच शुरू कर दी है. दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई तैयारी की जा रही है. मौके जगन्नाथपुर अनुमंडल कार्यपालक दण्डाधिकारी सुषमा लकड़ा, जगन्नाथपुर एसडीपीओ मनोज झा, प्रखंड विकास पदाधिकारी सुजाता कुजूर, कुमारडुंगी थाना प्रभारी राजदेव सिंह, मझगांव थाना प्रभारी आनंद किशोर प्रसाद, प्रखंड प्रमुख मथुरा कोडाकिल, मझगांव प्रखंड प्रमुख अजीज अख्तर, रूमदुस सलाम, शैली हेंब्रम, अंजनी देवगम, गुलशन हेंब्रम, सन्नि पाठ पिंगुवा, हरिश चंद तिरिया आदि उपस्थित थे.
24 घंटे में आरोपियों को पुलिस के हवाले करने का प्रस्ताव
मझगांव के लोगों ने शनिवार को लुंती मेला में मारपीट करने वाले आरोपियों को 24 घंटे में पुलिस के हवाले करने, अंधारी के ग्रामीणों के पर्व-त्योहार व पूजा कार्यक्रम हिस्सा नहीं लेने, बाजार शांति कमेटी का गठन करने, लुंती मेला में हुए नुकसान का मुआवजा देने का प्रस्ताव रखा गया.
आरोपियों को ग्रामीणों के हवाले करने की मांग
वहीं अंधारी के ग्रामीणों ने अंधारी बाजार में मझगांव के अल्पसंख्यकों के लिये अलग बाजार की व्यवस्था करने, लुंती मेले में मारपीट व छेड़खानी करने वाला युवक को ग्रामीणों के हवाले करने का प्रस्ताव रखा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola