पूर्व नक्सली समर्थक अार्म्स के साथ गिरफ्तार

Updated at : 05 Nov 2017 6:03 AM (IST)
विज्ञापन
पूर्व नक्सली समर्थक अार्म्स के साथ गिरफ्तार

गोइलकेरा : गोइलकेरा पुलिस ने एक युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक माहेश्वर मारला (26) को पुलिस पूर्व नक्सली समर्थक मान रही है. पुलिस व सीआरपीएफ की सोनुवा व गोइलकेरा की 50वीं बटालियन के संयुक्त टीम ने इचाहातू गांव से माहेश्वर को पकड़ा. उसके पास से पुलिस ने सिंगल बैरल की […]

विज्ञापन

गोइलकेरा : गोइलकेरा पुलिस ने एक युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक माहेश्वर मारला (26) को पुलिस पूर्व नक्सली समर्थक मान रही है.

पुलिस व सीआरपीएफ की सोनुवा व गोइलकेरा की 50वीं बटालियन के संयुक्त टीम ने इचाहातू गांव से माहेश्वर को पकड़ा. उसके पास से पुलिस ने सिंगल बैरल की 12 बोर की बंदूक व तीन जिंदा गोली बरामद की गयी है. गोइलकेरा थाने में आरोपी के विरुद्ध 25(1-बी)ए/26 शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.
पुलिस कर रही मामले की जांच
गिरफ्तार करने के बाद आरोपी से पुलिस हिरासत में पूछताछ की जा रही है. क्षेत्र में हुई नक्सली वारदातों में उसके हाथ तो नहीं, इसपर पूछताछ जारी है. हालांकि थाना प्रभारी शशि भूषण चौधरी ने किसी नक्सली घटना में आरोपी की संलिप्तता से इनकार करते हुए जांच करने की बात कही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola