चक्रधरपुर को ए ग्रेड स्टेशन के लिए भेजा जायेगा प्रस्ताव : शर्मा
Updated at : 03 Nov 2017 5:35 AM (IST)
विज्ञापन

यात्री सेवा सलाहकार समिति ने स्टेशन का किया निरीक्षण रेलवे के मानक को चक्रधरपुर ने किया पूरा भारतीय रेल की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में चक्रधरपुर रेल मंडल का 10 प्रतिशत योगदान चक्रधरपुर : भारतीय रेल की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में चक्रधरपुर रेल मंडल का 10 प्रतिशत योगदान है. लेकिन यात्री सुविधा तय मानक […]
विज्ञापन
यात्री सेवा सलाहकार समिति ने स्टेशन का किया निरीक्षण
रेलवे के मानक को चक्रधरपुर ने किया पूरा
भारतीय रेल की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में चक्रधरपुर रेल मंडल का 10 प्रतिशत योगदान
चक्रधरपुर : भारतीय रेल की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में चक्रधरपुर रेल मंडल का 10 प्रतिशत योगदान है. लेकिन यात्री सुविधा तय मानक से कम है. रेल मंडल के मुख्यालय स्टेशन को बी ग्रेड से ए ग्रेड स्टेशन और झारसुगड़ा को मॉडल स्टेशन बनाने के लिए रेलवे बोर्ड में प्रस्ताव रखा जायेगा. उक्त बातें रेलवे बोर्ड के यात्री सेवा सलाहकार समिति के चेयरमैन केएन शर्मा व सदस्य सुभाष चौहान ने गुरुवार को चक्रधरपुर स्टेशन का निरीक्षण करने के दौरान कहीं.
श्री शर्मा ने कहा कि रेल मंडल में यात्री सुविधा बढ़े, इसके लिए रेल अधिकारियों की सोच व मानसिकता बदलना होगा. कहा कि 7 नवंबर को रेलवे बोर्ड में यात्री सुविधा को लेकर बैठक होगी. इसमें चक्रधरपुर मंडल मुख्यालय स्टेशन को बी से ए ग्रेड स्टेशन बनाने का प्रस्ताव दिया जायेगा. ग्रेड ए स्टेशनों के मानकों को चक्रधरपुर स्टेशन ने पूरा कर
लिया है. श्री शर्मा ने कहा कि गोरखपुर-हटिया मोर्या एक्सप्रेस और गरीब रथ ट्रेन का हटिया से राउरकेला तक विस्तार जरूरी है. इससे ओड़िशा राउरकेला के यात्रियों को सुविधा होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




