जुआ में हारने के बाद पत्नी से किया झगड़ा, रेलवे ट्रैक से शव बरामद
Updated at : 02 Nov 2017 5:31 AM (IST)
विज्ञापन

मनोहरपुर : घाघरा हॉल्ट के समीप की घटना, जुआ में हारने के बाद बजरंगी गुप्ता ने की आत्महत्या मंगलवार को जुआ खेलने को लेकर पत्नी से हुआ था झगड़ा बुधवार सुबह घाघरा हॉल्ट के पास ट्रैक पर मिला बजरंगी का शव मनोहरपुर : मनोहरपुर-पोसैता के बीच घाघरा हॉल्ट के समीप ट्रैक पर मुनी बाबा आश्रम […]
विज्ञापन
मनोहरपुर : घाघरा हॉल्ट के समीप की घटना, जुआ में हारने के बाद बजरंगी गुप्ता ने की आत्महत्या
मंगलवार को जुआ खेलने को लेकर पत्नी से हुआ था झगड़ा
बुधवार सुबह घाघरा हॉल्ट के पास ट्रैक पर मिला बजरंगी का शव
मनोहरपुर : मनोहरपुर-पोसैता के बीच घाघरा हॉल्ट के समीप ट्रैक पर मुनी बाबा आश्रम क्षेत्र निवासी बजरंगी गुप्ता (34) का बुधवार सुबह शव बरामद किया गया है. स्थानीय लोगों के मुताबिक जुआ में रुपये हारने के बाद बजरंगी ने आत्महत्या कर ही.
इधर, मनोहरपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर भेज दिया है. साथ ही इस संबंध में अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर घटना की जांच में जुट गयी है. जानकारी के अनुसार मृतक की पत्नी संध्या गुप्ता के मुताबिक बजरंगी बेंगलुरु में काम करता है. कुछ दिनों पहले ही घर आया था.
घर पर बजरंगी अपने पिता, पत्नी, तीन बच्चों व बीमार सास के साथ रहता था. 25 अक्तूबर को उसकी सास का देहांत हो गया था. इसी दौरान मनोहरपुर पहुंचने पर सास की श्राद्धकर्म के लिए बैंक में रखे पैसों को निकाल कर वह जुआ खेलने लगा. सोमवार को उसने पत्नी के एटीएम से 10 हजार रुपये निकाला और जुआ में हार गया. मंगलवार को भी उसने 10 हजार 500 रुपये एटीएम से निकाला, जिसमें से 10 हजार रुपये भी जुआ में हार गया. इसकी जानकारी मिलने पर पत्नी ने जुआ खेलने के स्थान पर जाकर उससे झगड़ा किया.
इससे नाराज होकर वह वहां से चला गया और वापस नहीं लौटा. बुधवार को उसकी मौत की सूचना मिली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




