चेंबर सदस्यों ने की गौशाला की साफ-सफाई, आज भी होगी

चाईबासा : 117वें ऐतिहासिक गोपाष्टमी मेले के समापन के बाद गौशाला में व्याप्त गंदगी को लेकर बुधवार को चाईबासा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा सफाई कार्यक्रम चलाया गया. वहीं गुरुवार सुबह सात बजे फिर गौशाला की साफ-सफाई की जायेगी. कार्यक्रम का नेतृत्व चेंबर के अध्यक्ष नितिन प्रकाश व चेंबर के स्वच्छता समिति के चयेरमैन […]
चाईबासा : 117वें ऐतिहासिक गोपाष्टमी मेले के समापन के बाद गौशाला में व्याप्त गंदगी को लेकर बुधवार को चाईबासा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा सफाई कार्यक्रम चलाया गया. वहीं गुरुवार सुबह सात बजे फिर गौशाला की साफ-सफाई की जायेगी. कार्यक्रम का नेतृत्व चेंबर के अध्यक्ष नितिन प्रकाश व चेंबर के स्वच्छता समिति के चयेरमैन आनंद बर्धन प्रसाद ने किया. सफाई अभियान में मुख्य रूप से चाईबासा चेंबर के सचिव मधुसूदन अग्रवाल,
निवर्तमान अध्यक्ष व गौशाला के संयुक्त सचिव ललित शर्मा, कोषाध्यक्ष विकास गोयल के साथ-साथ कार्यकारिणी सदस्यों में नितिन अग्रवाल, आदित्य विक्रम शारदा, संजय चौबे, पिंटू अग्रवाल, अनुराग प्रसाद, नटवर विजयवर्गी, इंद्रजीत सिंह तथा चेंबर के पूर्व कार्यकारिणी सदस्य सरदार जशपाल सिंह, प्रताप कटियार, वेदांत खिरवाल आदि शामिल थे. इस अवसर पर गौशाला के सचिव व उद्योगपति बनवारी लाल नेवटिया, गौशाला के संयुक्त सचिव राघेश्याम अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सिद्धगोपला गोयल भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




