नवीन भारत के निर्माता थे सरदार पटेल : कमांडेंट

Updated at : 01 Nov 2017 5:25 AM (IST)
विज्ञापन
नवीन भारत के निर्माता थे सरदार पटेल : कमांडेंट

चाईबासा : जिला स्कूल चाईबासा स्थित सीआरपीएफ 197 बटालियन में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया. मंगलवार को बटालियन की ओर से सतर्कता सह जागरूकता सप्ताह शुरू किया गया. मौके पर कमांडेंट टीएच खान ने कहा कि सरदार पटेल नवीन भारत के निर्माता थे. सरदार पटेल ने देश में एकता के स्वर को सबसे ज्यादा बुलंद […]

विज्ञापन

चाईबासा : जिला स्कूल चाईबासा स्थित सीआरपीएफ 197 बटालियन में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया. मंगलवार को बटालियन की ओर से सतर्कता सह जागरूकता सप्ताह शुरू किया गया. मौके पर कमांडेंट टीएच खान ने कहा कि सरदार पटेल नवीन भारत के निर्माता थे. सरदार पटेल ने देश में एकता के स्वर को सबसे ज्यादा बुलंद किया था.

उस सदी में भी आज के युवाओं जैसी सोच रखते थे. कमांडेंट ने अधिकारियों, जवानों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाये रखने, ईमानदारी, पारदर्शिता बनाये रखने, भ्रष्टाचार उन्मूलन करने की शपथ दिलायी. मौके पर 197 बटालियन के सुधाकर राय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी दीपक मणि त्रिपाठी, द्वितीय कमान अधिकारी आशीष आदि उपस्थित थे. जवानों व सीआरपीएफ के अधिकारियों ने रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में भी भाग लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola