नेशनल ओपेन कराटे में पदक जीत लौटे चाईबासा के दो युवक

Updated at : 31 Oct 2017 4:08 AM (IST)
विज्ञापन
नेशनल ओपेन कराटे में पदक जीत लौटे चाईबासा के दो युवक

आदिवासी हो समाज युवा महासभा ने किया स्वागत चाईबासा : कोडरमा जिले के झुमरी तिलैया में एबी सितोरियु कराटे के 5वां नेशनल ओपेन कराटे चैंपियनशिप में चाईबासा के दो कराटेकारों को गोल्ड व कांस्य पदक मिला. चाईबासा लौटने पर दोनों कराटेकार अमरजीत बिरुवा व जय प्रकाश बिरुली का सोमवार को जुबिली तालाब स्थित कैफेटेरिया में […]

विज्ञापन

आदिवासी हो समाज युवा महासभा ने किया स्वागत

चाईबासा : कोडरमा जिले के झुमरी तिलैया में एबी सितोरियु कराटे के 5वां नेशनल ओपेन कराटे चैंपियनशिप में चाईबासा के दो कराटेकारों को गोल्ड व कांस्य पदक मिला. चाईबासा लौटने पर दोनों कराटेकार अमरजीत बिरुवा व जय प्रकाश बिरुली का सोमवार को जुबिली तालाब स्थित कैफेटेरिया में आदिवासी हो समाज युवा महासभा ने स्वागत किया.
महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष भूषण पाट पिंगुवा ने कराटेकारों को माला पहना स्वागत किया. कोच सेंसाई मोहन कोंडांगकेल ने कहा कि ऑल
झारखंड तेनशीनकन कराटे एसोसिएशन के दो कराटेकार अमरजीत बिरुवा व जयप्रकाश बिरुली ने उक्त चैंपियनशिप में झारखंड का प्रतिनिधित्व किया था. झुमरी तिलैया में कुमीते में अमरजीत बिरुवा ने गोल्ड और जयप्रकाश
बिरुली ने कांस्य पदक जीता. आगामी 4 व 5 नवंबर को जम्मू कश्मीर में होनेवाली ममोरू मीवा कप
चैंपियनशिप में पश्चिमी सिंहभूम से 10 कराटेकार भाग लेंगे. सभी एक नवंबर को जमशेदपुर से जम्मू-कश्मीर के लए रवाना होंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola