आनंदपुर प्रखंड के चार स्कूलों का हुआ विलय
Updated at : 31 Oct 2017 4:06 AM (IST)
विज्ञापन

आनंदपुर : प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रखंड शिक्षा समिति की बैठक बीडीओ मनोज कुमार तिवारी की अध्यक्षता में हुई. शिक्षा समिति की अनुशंसा पर 20 से कम छात्र वाले आनंदपुर प्रखंड के चार उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालयों को विलोपित कर नजदीकी विद्यालय में विलय कर दिया गया. विलोपित किये गए विद्यालयों में यूपीएस सोदा (छात्र संख्या […]
विज्ञापन
आनंदपुर : प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रखंड शिक्षा समिति की बैठक बीडीओ मनोज कुमार तिवारी की अध्यक्षता में हुई.
शिक्षा समिति की अनुशंसा पर 20 से कम छात्र वाले आनंदपुर प्रखंड के चार उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालयों को विलोपित कर नजदीकी विद्यालय में विलय कर दिया गया. विलोपित किये गए विद्यालयों में यूपीएस सोदा (छात्र संख्या 07) को पीएस सोदा, यूपीएस उरांवटोली, रुंघिकोचा (छात्र संख्या 17) को पीएस रुंघिकोचा, यूपीएस केम्बाटोली, बिंजू (छात्र संख्या 18) को यूएचएस बिंजू एवं यूपीएस गंझू टोला, रुंघी (छात्र संख्या 19) को पीएस रुंघी में विलय किया गया.
मौके पर सांसद प्रतिनिधि लोकनाथ नाग, विधायक प्रतिनिधि संजीव गंताइत, बीपीओ भानु प्रकाश सुरीन, बीआरपी सच्चिदानंद महांती, अमरनाथ नायक आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




