तीन सड़क हादसों में 6 घायल
Updated at : 30 Oct 2017 12:48 AM (IST)
विज्ञापन

हादसा. तिरला चौक, कियापता मोड़ व गोलमुंडा पुल समीप दुर्घटना कुड़ना गांव निवासी अजीत केरकेट्टा, सरन जोजो, सोमा तिर्की व लक्ष्मीपुर निवासी नरेश चंद्र महतो हुए घायल मनोहरपुर : मनोहरपुर थाना अंतर्गत तिरला चौक के समीप रविवार की दोपहर अनियंत्रित अज्ञात ट्रैक्टर ने चार लोगों को ठोकर मार दी. जिससे कुड़ना गांव निवासी अजीत केरकेट्टा […]
विज्ञापन
हादसा. तिरला चौक, कियापता मोड़ व गोलमुंडा पुल समीप दुर्घटना
कुड़ना गांव निवासी अजीत केरकेट्टा, सरन जोजो, सोमा तिर्की व लक्ष्मीपुर निवासी नरेश चंद्र महतो हुए घायल
मनोहरपुर : मनोहरपुर थाना अंतर्गत तिरला चौक के समीप रविवार की दोपहर अनियंत्रित अज्ञात ट्रैक्टर ने चार लोगों को ठोकर मार दी. जिससे कुड़ना गांव निवासी अजीत केरकेट्टा (45), सरन जोजो (48), सोमा तिर्की (40) व लक्ष्मीपुर गांव निवासी नरेश चंद्र महतो (52) घायल हो गये. घायलों में एक की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. सभी घायलों को इलाज के लिए मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया गया है. जानकारी के मुताबिक मनोहरपुर-आनंदपुर सड़क मार्ग स्थित तिरला चौक के पास ट्रैक्टर ने सड़क पर पैदल जा रहे चार लोगों को ठोकर मार दिया.
अजीत ने बताया कि वह अपने दोस्त सरन व सोमा के साथ मनोहरपुर बाजार आ रहे थे.तभी ट्रैक्टर सभी को पीछे से ठोकर मार दिया एवं इसके बात वाहन चालक मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने चारों घायलों को इलाज के लिए मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. चिकित्सक के मुताबिक घायलों में नरेश को अंदरूनी चोट लगने के कारण उसकी हालत गंभीर है. घटना की सूचना पर मनोहरपुर पुलिस घायलों का बयान दर्ज कर कानूनी कार्रवाई में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




