दुर्घटना में स्कूटी चालक घायल

Updated at : 30 Oct 2017 12:47 AM (IST)
विज्ञापन
दुर्घटना में स्कूटी चालक घायल

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर-चाईबासा मुख्यमार्ग एनएच-75 पर कियापता मोड़ समीप सड़क दुर्घटना होने से छोटा हाटगम्हरिया निवासी जोगेन टुंडू गंभीर रूप से घायल हो गया. जबकि एक स्कूली बच्चा (12) बाल-बाल बच गया. जोगेन टुडू अपने स्कूटी से (जेएच-05-बीएल 5354 ) से चाईबासा से चक्रधरपुर स्थित पोटका आ रहे था. जबकि स्कूली बच्चा अमन कियापता गांव […]

विज्ञापन
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर-चाईबासा मुख्यमार्ग एनएच-75 पर कियापता मोड़ समीप सड़क दुर्घटना होने से छोटा हाटगम्हरिया निवासी जोगेन टुंडू गंभीर रूप से घायल हो गया. जबकि एक स्कूली बच्चा (12) बाल-बाल बच गया. जोगेन टुडू अपने स्कूटी से (जेएच-05-बीएल 5354 ) से चाईबासा से चक्रधरपुर स्थित पोटका आ रहे था.
जबकि स्कूली बच्चा अमन कियापता गांव की ओर साइकिल से जा रहा था. इसी क्रम में अनियंत्रित होने के कारण व ठोकर लगने से दुर्घटना घट गयी. स्कूली बच्चा अमन सड़क से दूर जा गिरा, जिससे उसके पैर में चोट लगी है. जबकि जोगेन टूडू सड़क के बीचों बीच गिर कर बेहोश हो गये, उनके सिर में गंभीर चोट लगी है. राहगीरों ने स्थानीय थाना को सूचना दी. जोगेन को उठा कर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे जमशेदपुर रेफर कर दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola