पानी के तेज बहाव में बहा मानगो का युवक

चांडिल : चांडिल थानांतर्गत एनएच-33 किनारे शहरबेड़ा (सीमागोड़ा) में सुवर्णरेखा नदी छठ घाट पर मानगो के उलीडीह आदर्शनगर निवासी अजीत मिश्रा उर्फ गुलशन मिश्रा (20) पानी के तेज बहाव में बह गया. सूचना मिलने पर चांडिल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप भगत व थाना प्रभारी आदिकांत महतो छठ घाट पहुंचे. चांडिल डैम से गोताखोर मंगाकर शव […]
चांडिल : चांडिल थानांतर्गत एनएच-33 किनारे शहरबेड़ा (सीमागोड़ा) में सुवर्णरेखा नदी छठ घाट पर मानगो के उलीडीह आदर्शनगर निवासी अजीत मिश्रा उर्फ गुलशन मिश्रा (20) पानी के तेज बहाव में बह गया. सूचना मिलने पर चांडिल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप भगत व थाना प्रभारी आदिकांत महतो छठ घाट पहुंचे.
चांडिल डैम से गोताखोर मंगाकर शव की खोजबीन शुरू हुई. करीब दो घंटे तक शव का खोजबीन के बाद गोताखोर टीम को सफलता नहीं मिली. इसके बाद एसडीपीओ चांडिल डैम के स्विस गेट बंद करने का निर्देश दिया. गेट बंद होने के एक घंटे बाद पानी का बहाव काम हुआ. करीब चार घंटे के बाद चांडिल डैम की श्यामल मार्डी के टीम व स्थानीय लोगों ने शव गहरे पानी से निकाला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




