15 पोल के साथ लगेगी एलइडी लाइट
Updated at : 26 Oct 2017 6:55 AM (IST)
विज्ञापन

चाईबासा : करणी मंदिर का छठ घाट 26 अक्तूबर की शाम से एलइडी लाइट से जगमगायेगा. घाट के किनारे 15 पोल अस्थायी रूप से गाड़े जा रहें है, जिनमें एलइडी लाइट लगायी जा रही है. लाइन कटने पर जनरेटर की व्यवस्था रहेगी. जबकि घाट शामियाना भी लगाया जायेगा. छठ घाट उतरने के लिए बनी कच्ची […]
विज्ञापन
चाईबासा : करणी मंदिर का छठ घाट 26 अक्तूबर की शाम से एलइडी लाइट से जगमगायेगा. घाट के किनारे 15 पोल अस्थायी रूप से गाड़े जा रहें है, जिनमें एलइडी लाइट लगायी जा रही है. लाइन कटने पर जनरेटर की व्यवस्था रहेगी. जबकि घाट शामियाना भी लगाया जायेगा. छठ घाट उतरने के लिए बनी कच्ची सड़क के दोनों ओर शामियाना लगेंगे. इसके अलावा छठ व्रतियों को कपड़ा बदलने के लिए दस अस्थायी तंबू बनाये जायेंगे.
धोये जायेंगे सीढ़ी : नप अध्यक्ष नीला नाग ने बुधवार को भी छठ घाट का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने नप की ओर से किये जा रहे कार्यों को देखा. उन्होंने कई सुझाव दिये. उन्होंने घाट पर फिर से ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करने को कहा. वहीं घाट की सीढ़ियों की फिर से घुलाई करने का भी निर्देश दिया. सदर थानेदार सुनील तिवारी ने भी बुधवार को छठ घाटों का निरीक्षण किया. सुरक्षा को लेकर उन्होंने अपने मातहतों को कई निर्देश दिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




