पत्नी ने घर छोड़ा, पति ने दी जान

Updated at : 26 Oct 2017 6:54 AM (IST)
विज्ञापन
पत्नी ने घर छोड़ा, पति ने दी जान

चक्रधरपुर प्रखंड अंर्तगत जामिद पंचायत के बांधटोला गांव में गुड्डू खंडाइत ने की आत्महत्या चक्रधरपुर : पत्नी के वियोग में पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. यह घटना चक्रधरपुर प्रखंड अंर्तगत जामिद पंचायत के बांधटोला गांव में मंगलवार की देर शाम घटी. जानकारी के मुताबिक, बांधटोला निवासी सुशील खंडाइत के पुत्र गुड्डू खंडाइत (25) […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर प्रखंड अंर्तगत जामिद पंचायत के बांधटोला गांव में गुड्डू खंडाइत ने की आत्महत्या

चक्रधरपुर : पत्नी के वियोग में पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. यह घटना चक्रधरपुर प्रखंड अंर्तगत जामिद पंचायत के बांधटोला गांव में मंगलवार की देर शाम घटी. जानकारी के मुताबिक, बांधटोला निवासी सुशील खंडाइत के पुत्र गुड्डू खंडाइत (25) का विवाह जेनाबेड़ा में छह वर्ष पहले हुआ था. शादी के एक साल बाद एक बच्ची का जन्म हुआ. उसके बाद दोनों सामान्य जीवन जी रहे थे. लेकिन छह माह पूर्व गुड्डू को छोड़ कर उसकी पत्नी दूसरे लड़के के साथ भाग गयी. जिसके बाद से गुड्डू की मानसिक स्थिति बिगड़ने लगी. वह पत्नी वियोग में ग्रामीण व परिवार के सदस्यों के साथ झगड़ा करता था. गुड्डू परिवार चलाने के लिए राजमिस्त्री का काम करता था.
मंगलवार को गुड्डू स्नान करके घर से काम पर निकला और शाम करीब सात बजे घर वापस पहुंचा और घर के एक कमरे में साड़ी का फंदा बना कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. कुछ देर बाद परिजनों ने जब खोजबीन की, तो देखा कि गुड्डू ने आत्महत्या कर ली है. जिसके बाद परिजनों ने गांव के मुंडा चंदन महतो व आसपास के लोगों को सूचना दी. ग्रामीणों से इसकी सूचना चक्रधरपुर थाना एवं विधायक शशिभूषण सामाड को दी. पुलिस ने बुधवार को शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेजा. पोस्टमार्टम के बाद देर रात को शव का दाह संस्कार कर दिया गया.
विधायक के सहयोग से हुआ शव का दाह संस्कार: सुशील खंडाइत का परिवार काफी गरीब है. बेटे के आत्महत्या के बाद परिवार वाले दाह संस्कार करने में असर्मथ थे. विधायक शशिभूषण सामाड के सहयोग से शव का दाह संस्कार किया गया.
सूचना के 16 घंटे बाद पहुंची पुलिस : जामिद पंचायत का बांधटोला गांव में सूचना मिलने के 16 घंटे बाद पुलिस गांव पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अनुमंडल अस्पताल भेजा. इस संबंध में एएसआइ मो निशात आलम ने कहा कि वाहन नहीं मिलने के कारण विलंब हुआ.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola