135 परिवारों को मिलेगी फ्री बिजली मिनी सोलर प्लांट का जिप सदस्य ने किया शिलान्यास

बंदगांव : पश्चिम सिंहभूम जिला के अति नकस्ल प्रभावित क्षेत्र नकटी पंचायत के कुरजुली गांव में मिनी सोलर प्लांट का शिलान्यास जिप सदस्य रीना गागराई ने किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिन जगहों में बिजली पहुंचाने की सुविधा नहीं है, उस जगह में सोलर प्लांट के माध्यम से सरकार द्वारा बिजली उपलब्ध करायी […]
बंदगांव : पश्चिम सिंहभूम जिला के अति नकस्ल प्रभावित क्षेत्र नकटी पंचायत के कुरजुली गांव में मिनी सोलर प्लांट का शिलान्यास जिप सदस्य रीना गागराई ने किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिन जगहों में बिजली पहुंचाने की सुविधा नहीं है, उस जगह में सोलर प्लांट के माध्यम से सरकार द्वारा बिजली उपलब्ध करायी जायेगी. अब जंगल में स्थित इन गांवों में 24 घंटा बिजली मिलेगी. उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार कि यह एक कल्याणकारी योजना है. जंगल में जितने भी गांव स्थित हैं, सभी गांवों में मिनी सोलर प्लांट की स्थापना की जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि बिजली मुफ्त दी जायेगी.
पहले कुरजुली में सोलर मिनी प्लांट लगाकर 135 परिवार को बिजली उपलब्ध करायी जायेगी. घर-घर में बिजली पहुंचाने के लिए वायरिंग, पोल, तार व बल्ब सभी नि:शुल्क सरकार उपलब्ध करायेगी. पहले चरण में बंदगांव प्रखंड के कुरजुली, शंकरा, जोंकोपाइ, काटागाड़ा, जाराकेल, सोयमारी, रोगोद आदि गांवों को रौशन करने की योजना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




