कोयल नदी घाट की जवानों ने की सफाई

मनोहरपुर : प्रखंड में छठ पर्व के मद्देनजर प्रशासनिक तैयारी के तहत मंगलवार को कोयल नदी के घाटों की साफ-सफाई की गयी. बीडीओ जितेंद्र पांडे व सीओ कुशलमय केनेथ मुंडू के नेतृत्व में सीआरपीएफ जवान व स्थानीय लोगों ने मिल कर घाट की सफाई की. नरसिंह आश्रम के पास स्थित घाट जानेवाले रास्ते को भी […]
मनोहरपुर : प्रखंड में छठ पर्व के मद्देनजर प्रशासनिक तैयारी के तहत मंगलवार को कोयल नदी के घाटों की साफ-सफाई की गयी. बीडीओ जितेंद्र पांडे व सीओ कुशलमय केनेथ मुंडू के नेतृत्व में सीआरपीएफ जवान व स्थानीय लोगों ने मिल कर घाट की सफाई की. नरसिंह आश्रम के पास स्थित घाट जानेवाले रास्ते को भी दुुरुस्त करते हुुए साफ-सफाई की गयी. पदाधिकारियों ने कोयल के बढ़े जल स्तर पर चिंता जाहिर की. साथ ही इस पर आवश्यक पहल करने की बात कही. मौके पर कनीय अभियंता प्रवीण कुमार, अंचल निरीक्षक संजय सिंह, रजनीश शाह, संजय सिंह, राजकुमार लोहार समेत सीआरपीएफ जवान व स्थानीय लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




