उग्रवादी को लेवी देने जा रहा मुंशी गिरफ्तार

Published at :14 Apr 2014 6:13 AM (IST)
विज्ञापन
उग्रवादी को लेवी देने जा रहा मुंशी गिरफ्तार

कटकमसांडी (हजारीबाग) : उग्रवादी संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी) के दिनेश गोप को लेवी देने जा रहे रेलवे ठेकेदार राजू सिंह के मुंशी विजय महतो हेदलाग को पेलावल ओपी पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया. इस बाबत पेलावल थाने में 17 सीएल एक्ट के तहत तीन लोगों पर मामला दर्ज किया गया है. विजय […]

विज्ञापन

कटकमसांडी (हजारीबाग) : उग्रवादी संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी) के दिनेश गोप को लेवी देने जा रहे रेलवे ठेकेदार राजू सिंह के मुंशी विजय महतो हेदलाग को पेलावल ओपी पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया. इस बाबत पेलावल थाने में 17 सीएल एक्ट के तहत तीन लोगों पर मामला दर्ज किया गया है.

विजय ने पुलिस को बताया कि वह टीपीसी संगठन के दिनेश गोप को 50 हजार रुपया देने जा रहा था. पैसा उलांज गांव के जालो मियां के पास जमा करना था. पुलिस कार्रवाई में विजय महतो और जालो मियां पकड़े गये. विजय ने कबूल किया कि पूर्व में भी शाहपुर गांव में दिनेश गोप को उसने 50 हजार दिया था. मालूम हो कि 12 अप्रैल को भी पेलावल पुलिस ने 2.5 लाख रुपये पकड़ा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola