डकैती योजना : मदरसा के शिक्षक समेत तीन धराये

Updated at : 05 Oct 2017 4:50 AM (IST)
विज्ञापन
डकैती योजना : मदरसा के शिक्षक समेत तीन धराये

किरीबुरू : जाजपुर रोड (ओड़िशा) से डकैती की योजना बनाते गिरफ्तार छह लोगों को घातक हथियार उपलब्ध कराने वालों की जांच में पुलिस जुटी है. ओड़िशा पुलिस इसमें झारखंड पुलिस का सहयोग ले रही है. गिरफ्तार आरोपियों में लोदरदगा जिले (झारखंड) के हनता गांव का जियाउल हक (मदरसा का शिक्षक), उसी गांव का बोलेरो चालक […]

विज्ञापन

किरीबुरू : जाजपुर रोड (ओड़िशा) से डकैती की योजना बनाते गिरफ्तार छह लोगों को घातक हथियार उपलब्ध कराने वालों की जांच में पुलिस जुटी है. ओड़िशा पुलिस इसमें झारखंड पुलिस का सहयोग ले रही है.

गिरफ्तार आरोपियों में लोदरदगा जिले (झारखंड) के हनता गांव का जियाउल हक (मदरसा का शिक्षक), उसी गांव का बोलेरो चालक जमिल अख्तर, सिमडेगा का शोएब आलम उर्फ पप्पू खान शामिल है. उक्त तीनों ने रातों-रात लखपति बनने के लिये ओड़िशा के तीन शातिर अपराधी प्रफुल्ल लकड़ा (कुंतरा, महुलपाली, संबलपुर),
दीपक बाबूराम एक्का (केंदईमल, राजगांगपुर, सुंदरगढ़) और अर्जुन पात्रा (पुनेइडीहा, गुरुंडिया, सुंदरगढ़) के साथ मिलकर डकैती की योजना बनायी. इन अपराधियों को घातक पिस्तौल, कारबाइन जैसे हथियार उपलब्ध कराया गया. हथिया सप्लायरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस झारखंड व ओड़िशा पुलिस जुटी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola