गिरे 130 उठाने के चक्कर में रेलकर्मी ने गंवा दिये 20 हजार

Updated at : 05 Oct 2017 4:44 AM (IST)
विज्ञापन
गिरे 130  उठाने के चक्कर में रेलकर्मी ने गंवा दिये 20 हजार

चक्रधरपुर : जमीन पर पड़े 130 रुपये उठाने के चक्कर में पोटरखोली निवासी रेलकर्मी ओम प्रकाश ने 20500 रुपये गंवा दिया. रेलवे इंजीनियरिंग विभाग में ट्रेक मेनटेनर के पद पर कार्यरत रेलकर्मी ओम प्रकाश बुधवार दोपहर 2 बजे केनरा बैंक रुपये निकालने पहुंचे. करीब आधा घंटे बाद रुपये निकाल कर बैंक से निकले. रुपये को […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : जमीन पर पड़े 130 रुपये उठाने के चक्कर में पोटरखोली निवासी रेलकर्मी ओम प्रकाश ने 20500 रुपये गंवा दिया. रेलवे इंजीनियरिंग विभाग में ट्रेक मेनटेनर के पद पर कार्यरत रेलकर्मी ओम प्रकाश बुधवार दोपहर 2 बजे केनरा बैंक रुपये निकालने पहुंचे. करीब आधा घंटे बाद रुपये निकाल कर बैंक से निकले. रुपये को बैग में डाल कर बाइक के हैंडल में लटका दिया.

वहीं बैंक के बाहर पहले से घात लगा कर बैठे एक युवक ने 10-10 रुपये के 13 नोट जमीन पर गिरा दिये. उक्त युवक ने रेलकर्मी ओम प्रकाश से कहा कि आपका रुपया गिरा हुआ है. जिस पर ओम प्रकाश जमीन पर पड़े 10-10 रुपये के नोटों को उठाने लगा. इस दौरान उक्त अज्ञात युवक रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गया.
पीड़ित रेलकर्मी ने चक्रधरपुर थाना पहुंच कर थाना प्रभारी गोपीनाथ तिवारी को घटना की सूचना दी. थाना प्रभारी श्री तिवारी, एसआइ योगेंद्र मिश्रा, एएसआइ भरत भूषण सिंह ने घटना स्थल पहुंच कर जांच की. लेकिन बैंक के बाहर सीसीटीवी कैमरा नहीं लगने के कारण घटना का खुलासा नहीं हो पाया. पीड़ित ओम प्रकाश ने बताया कि जिस युवक ने जालसाजी किया, उसकी उम्र करीब 22 साल के आसपास है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola