हादसे में तीन लोगों की मौत

हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग पर हादसा जमशेदपुर/राजनगर : हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग के कुमढ़ाशोल एवं रघुनाथपुर गांव के बीच बीती मध्य रात्रि सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को टीएमएच में भरती कराया गया है. मरने वालों में भोले हेम्ब्रम(25), […]
हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग पर हादसा
जमशेदपुर/राजनगर : हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग के कुमढ़ाशोल एवं रघुनाथपुर गांव के बीच बीती मध्य रात्रि सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को टीएमएच में भरती कराया गया है. मरने वालों में भोले हेम्ब्रम(25), काशीनाथ गिरी (35) एवं साइबानी देवी (45) शामिल हैं. वहीं काशीनाथ गिरी के भाई किशोरी गिरी व भोलेनाथ गिरी गंभीर रूप से घायल हैं. मृतकों का शव पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है.
घटना के संबंध में मृतक के परिजन मनोज गिरी ने बताया कि राजनगर थाना क्षेत्र के कुजू निवासी साइबानी देवी के पुत्र जोधाजीत गिरी के बेटा को ब्रेन मलेरिया हुआ था. शुक्रवार को उसे टीएमएच में भरती कराने के लिए सफेद रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी (जेएच-06जी-3299) से जमशेदपुर आये थे. मरीज को भरती कर लौटने के क्रम में हाता के पास होटल में खाना खाये. उसके बाद सभी राजनगर के लिए रवाना हुये.
उसी बीच कुमढ़ाशोल एवं रघुनाथपुर गांव के बीच गाड़ी एक जामुन के पेड़ से टकरा गयी, जिससे काशीनाथ प्रधान एवं भोले हेम्ब्रम (25) गाड़ी में फंस गये. काफी देर तक फंसे रहने के कारण दोनों की मौत हो गयी. जबकि साइबानी (45) के एक पैर एवं कमर की हड्डी टूट गयी. रास्ते में इलाज के लिए ले जाने के दौरान साइबानी प्रधान की भी मौत हो गयी.
घर का काम देखता था भोले हेंब्रम : मनोज गिरी ने बताया कि भोले हेंब्रम काशीनाथ गिरी के घर का काम देखता था. काशीनाथ के कई काम का जिम्मा भोले के ही हवाले था. शुक्रवार को भी काशीनाथ के कहने पर ही वो उनके साथ जमशेदपुर गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




