"10 में पहुुंचे चाईबासा सीकेपी-चाईबासा रेलखंड के बीच दौड़ी पहली डीएमयू

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल के चक्रधरपुर-चाईबासा स्टेशन के बीच पहली डीएमयू ट्रेन दौड़ायी गयी. सोमवार रात साढ़े आठ बजे डीएमयू का शुभारंभ डीआरयूसीसी सदस्य संजय मिश्रा ने झंडी दिखा कर किया, जबकि डीएमयू चालक इंद्रजीत कुमार व शंकर प्रसाद को गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया. पहले दिन यह ट्रेन चक्रधरपुर से रात 8. 40 […]
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल के चक्रधरपुर-चाईबासा स्टेशन के बीच पहली डीएमयू ट्रेन दौड़ायी गयी. सोमवार रात साढ़े आठ बजे डीएमयू का शुभारंभ डीआरयूसीसी सदस्य संजय मिश्रा ने झंडी दिखा कर किया, जबकि डीएमयू चालक इंद्रजीत कुमार व शंकर प्रसाद को गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया.
पहले दिन यह ट्रेन चक्रधरपुर से रात 8. 40 बजे चाईबासा के लिए रवाना हुई, जिसमें कुल नौ यात्रियों ने सफर किया. हालांकि वापसी में इससे दोगुने यात्री चाईबासा से चक्रधरपुर पहुंचे. जो चक्रधरपुर से अप एक्सप्रेस ट्रेनों से मुंबई व हावड़ा के लिए रवाना हो गये. इस ट्रेन का किराया सिर्फ 10 रुपये है. श्री मिश्रा ने कहा कि रेलमंत्रालय ने पैसेंजर ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने के लिए एक विशेष कार्ययोजना तैयार की है. इसके तहत पैसेंजर ट्रेनों के स्थान पर डीएमयू ट्रेन चलायी गयी है.
मालूम हो कि रेलवे छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों तक ट्रेनों का विस्तारीकरण करना चाहती है. इस संदर्भ में रेल अधिकारियों ने बताया कि यह ट्रेन तेजी से स्पीड पकड़ती है. इसकी पिकअप क्षमता मेट्रो ट्रेन जैसी है. इससे अन्य ट्रेनों के मुकाबले कम समय लगता है. मौके पर चीफ कॉमर्शियल इंस्पेक्टर संतोष कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




