चक्रधरपुर : नक्सलियों ने की पोस्टरबाजी, ग्रामीणों में दहशत

Updated at : 26 Sep 2017 3:45 AM (IST)
विज्ञापन
चक्रधरपुर : नक्सलियों ने की पोस्टरबाजी, ग्रामीणों में दहशत

नक्सलियों ने चक्रधरपुर एनएच-75, केरा गांव व करंजो के समीप की पोस्टरबाजी चक्रधरपुर : चक्रधरपुर में नक्सलियों ने पोस्टरबाजी कर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है. रविवार की रात नक्सलियों ने चक्रधरपुर एनएच-75, केरा गांव व करंजो के समीप पोस्टरबाजी कर पुलिस को चुनौती दी है. चक्रधरपुर सीआरपीएफ 60 बटालियन कैंप, अनुमंडल कार्यालय के समीप, कराइकेला […]

विज्ञापन

नक्सलियों ने चक्रधरपुर एनएच-75, केरा गांव व करंजो के समीप की पोस्टरबाजी

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर में नक्सलियों ने पोस्टरबाजी कर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है. रविवार की रात नक्सलियों ने चक्रधरपुर एनएच-75, केरा गांव व करंजो के समीप पोस्टरबाजी कर पुलिस को चुनौती दी है. चक्रधरपुर सीआरपीएफ 60 बटालियन कैंप, अनुमंडल कार्यालय के समीप, कराइकेला थाना समीप एवं केरा गांव में नक्सलियों ने दर्जनों पोस्टर चिपकाये. पोस्टर में बढ़ते तानाशाही तथा फासीवादी के खिलाफ तमाम प्रगतिशील जनवादी व क्रांतिकारी शक्तियां एकजुट हो जाये,
तमाम जनविरोधी व प्रतिक्रियावादी सरकार के खिलाफ आदि लिखा हुआ था. सूचना मिलने के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सकलदेव राम ने पहुंच कर पोस्टर से पटे स्थलों का जायजा लिया एवं सभी पोस्टरों को पुलिस द्वारा हटाया गया. पोस्टरबाजी क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. नक्सलियों ने सीआरपीएफ कैंप से महज 500 मीटर दूर आसनतलिया पर व कराइकेला थाना से 500 मीटर दूरी करंजो में पोस्टरबाजी की. केरा गांव में पोस्टरबाजी होने से लोगों में दहशत है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola