चार साल पहले बिछड़ी महिला को मिला परिवार

Updated at : 26 Sep 2017 3:40 AM (IST)
विज्ञापन
चार साल पहले बिछड़ी महिला को मिला परिवार

किरीबुरू : मानसिक स्थिति बिगड़ने के कारण चार साल से परिवार से दूर यहां-वहां भटक रही महिला को उसका परिवार मिल गया. मनोहरपुर के नंदपुर निवासी सनातन गोप की पत्नी रोयबारी गोप को उसकी बेटी को सोमवार को सौंप दिया गया. मां-बेटी से मिलाने में जोजोगुटू गांव के मुंडा कानूराम देवगम और ग्रामीणों ने सहयोग […]

विज्ञापन

किरीबुरू : मानसिक स्थिति बिगड़ने के कारण चार साल से परिवार से दूर यहां-वहां भटक रही महिला को उसका परिवार मिल गया. मनोहरपुर के नंदपुर निवासी सनातन गोप की पत्नी रोयबारी गोप को उसकी बेटी को सोमवार को सौंप दिया गया. मां-बेटी से मिलाने में जोजोगुटू गांव के मुंडा कानूराम देवगम और ग्रामीणों ने सहयोग किया. दरअसल, मानसिक संतुलन खोने के कारण रोयबारी चार साल पहले घर से कहीं चली गयी. वह जहां-तहां भटकती रही. तीन माह से वह गुवा में भटक रही थी.

इसी दौरान उसके पैर में चोट लग गयी. स्थानीय लोगों ने उसे गुवा सेल अस्पताल में भर्ती कराया. इसी बीच जानकारी मिली कि रोयबारी पास के शिवानी मुंडा की मां है. उसके परिजन उसे लगातार ढूंढ़ रहे हैं. इसकी सूचना पर मुंडा ने शिवानी से संपर्क साधा. इसके बाद मुंडा अपनी पत्नी मुन्नी देवगम, मान सिंह चाम्पिया, लक्ष्मण देवगम, राम सिंह देवगम के साथ गुवा अस्पताल जाकर रोयबारी को उसकी बेटी शिवानी को सौंप दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola