उड़नचौका से कपड़ा दुकानदार का अपहरण

Updated at : 22 Sep 2017 5:55 AM (IST)
विज्ञापन
उड़नचौका से कपड़ा दुकानदार का अपहरण

सोनुवा बाजार से आधा किमी की दूरी पर स्थित उड़नचौका से दुकानदार का अपहरण सोनुवा-पोड़ाहाट सड़क के नागलकटा तालाब के पास से सफेद स्कॉर्पियों से अज्ञात लोगों ने जबरन उठाया सोनुवा : सोनुवा बाजार से आधे किमी की दूरी पर स्थित उड़नचौका गांव से अज्ञात अपराधियों ने ग्रामीण पुरुषोत्तम कुम्हार (32) का अपहरण कर लिया […]

विज्ञापन

सोनुवा बाजार से आधा किमी की दूरी पर स्थित उड़नचौका से दुकानदार का अपहरण

सोनुवा-पोड़ाहाट सड़क के नागलकटा तालाब के पास से सफेद स्कॉर्पियों से अज्ञात लोगों ने जबरन उठाया
सोनुवा : सोनुवा बाजार से आधे किमी की दूरी पर स्थित उड़नचौका गांव से अज्ञात अपराधियों ने ग्रामीण पुरुषोत्तम कुम्हार (32) का अपहरण कर लिया है. घटना गुरुवार की दोपहर 11.30 से 12 बजे के बीच घटी.
मिली जानकारी के मुताबिक, सफेद स्कॉर्पियों में सवार अज्ञात अपराधियों ने पुरुषोत्तम को सोनुआ-पोड़ाहाट सड़क के नागलकटा तालाब के पास से जबरन उठा लिया है. पुरुषोत्तम पोड़ाहाट गांव में कपड़ा का दुकान चलाता है एवं अपने गांव में भी उसका एक दुकान है. घटना के बाद पुरुषोत्तम के बड़े भाई शिवशंकर कुम्हार ने सोनुआ थाना पहुंचकर लिखित रूप से इसकी सूचना पुलिस को दी. सोनुवा थाना में शिवशंकर कुम्हार ने पुलिस को बताया कि उसका छोटा भाई पुरुषोत्तम गुरुवार को अपनी पत्नी के कहने पर नया खाई का धान खरीदने साइकिल से सोनुवा बाजार आ रहा था.
इस दौरान वह जैसे ही नागलकटा तालाब के पास पहुंचा कि पोड़ाहाट की ओर से आ रही सफेद स्कॉर्पियों उसके पास आकर रुकी. स्कॉर्पियों में सवार लोग कुछ देर उसके साथ बात किये एवं इसके बाद जबरन स्कॉर्पियों में बैठाकर ले गये. शिवशंकर के मुताबिक गांव के प्रत्यक्षदर्शी दो व्यक्ति भगत कुम्हार एवं राहुल कुम्हार ने घर पहुंचकर इस घटना की जानकारी पुरुषोत्तम के पत्नी को दी.
जिसके बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की. साथ ही बड़े भाई शिवशंकर ने सोनुवा थाना पहुंचकर पुलिस को घटना की लिखित सूचना दी. घटना की सूचना मिलने के बाद सोनुवा थाना पुलिस मामले की छानबीन में लगी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola