चोरी के 17 मोबाइल व 120 पैकेट रिफाइन के साथ चार गिरफ्तार

Updated at : 21 Sep 2017 5:48 AM (IST)
विज्ञापन
चोरी के 17 मोबाइल व 120 पैकेट रिफाइन के साथ चार गिरफ्तार

एक आरोपी पूर्व में बैंक डकैती में था शामिल डीएसपी ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी जानकारी चाईबासा : डीएसपी हेडक्वार्टर प्रकाश सोय के नेतृत्व में मुफस्सिल व मंझारी पुलिस ने अभियान चलाकर 16 मोबाइल, एक हैंडवाच मोबाइल और 120 पैकेट रिफाइन तेल के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. बुधवार को मुफस्सिल थाने में […]

विज्ञापन

एक आरोपी पूर्व में बैंक डकैती में था शामिल

डीएसपी ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी जानकारी
चाईबासा : डीएसपी हेडक्वार्टर प्रकाश सोय के नेतृत्व में मुफस्सिल व मंझारी पुलिस ने अभियान चलाकर 16 मोबाइल, एक हैंडवाच मोबाइल और 120 पैकेट रिफाइन तेल के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. बुधवार को मुफस्सिल थाने में प्रेस कांफ्रेंस कर डीएसपी प्रकाश सोय ने इसकी जानकारी दी.
पुलिस ने मोबाइल चोरी मामले में मेरीटोला निवासी 20 वर्षीय शंकर उराव व एसपीजी मिशन कंपाउंड चाईबासा निवासी 19 वर्षीय बबलू लकड़ा को गिरफ्तार किया है.
इनके पास से चोरी के 8 मोबाइल जब्त हुआ है. उसकी निशानदेही पर मधु बाजार चाईबासा के व्यापारी अजय केडिया की दुकान से चोरी के 120 पैकेट रिफाइंड तेल बरामद किया गया है. वहीं उनका एक साथी मछुवा फरार है. दूसरी और मंझारी पुलिस ने मांडू गांव निवासी मोहन बिरवा व भरभरिया निवासी सावन बिरुवा को गिरफ्तार किया है. इनके पास से आठ मोबाइल फोन व एक घड़ी मोबाइल बरामद
हुआ है. डीएसपी ने
कहा कि सावन बिरुवा वर्ष 2015 में ओड़िशा के जशीपुर स्थित ग्रामीण बैंक में 4,00,000 रुपए (चार लाख) की डकैती में शामिल था. प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रशिक्षु डीएसपी अशोक रविदास, मनोज कुमार व मुफस्सिल थाना प्रभारी दिग्विजय सिंह मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola