वित्त सलाहकार ने आरोपों को साजिश बताया, पूर्व वीसी के समय हुए काम पर लगाये गंभीर आरोप

चाईबासा : कोल्हान विवि के कैंटीन आवंटन में अनियमितता का आरोप झेल रहे विवि के वित्त सलाहकार मधुसूदन ने उनपर लगे आरोपों को साजिश करार दिया है. वहीं पूर्व वीसी के कार्यकाल में हुए कई कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि पदभार ग्रहण करने के बाद से वे लगातार वित्तीय गड़बड़ियों […]
चाईबासा : कोल्हान विवि के कैंटीन आवंटन में अनियमितता का आरोप झेल रहे विवि के वित्त सलाहकार मधुसूदन ने उनपर लगे आरोपों को साजिश करार दिया है. वहीं पूर्व वीसी के कार्यकाल में हुए कई कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि पदभार ग्रहण करने के बाद से वे लगातार वित्तीय गड़बड़ियों को लेकर आपत्ति जताते रहे हैं.
विवि के स्नातकोत्तर विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर सह लिपिक को आउटसोर्स करने की जिम्मेदारी पूर्व कुलपति डॉ आरपीपी सिंह के कार्यकाल में रांची की एक एजेंसी को दी गयी. एजेंसी निर्धारित समय सीमा में लोगों की तैनाती नहीं कर सकी. इस कारण एजेंसी की विवि में जमा सिक्यूरिटी राशि जब्त कर ली. इसके बाद से उनके खिलाफ आरोप लगना शुरू हुआ. उन्हें गलत मामले में फंसाने की कोशिश हो रही है.
हालांकि कैंटीन आवंटन की अधिसूचना कुलसचिव ने जारी की. ऐसे में कुलसचिव ही बता सकते हैं कि बिना कुलपति व प्रतिकुलपति की अनुमति से आवंटन पत्र जारी कैसे हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




